Trump Tariff: भारत पर ट्रंप का 26% टैरिफ लागू... तो देश को क्या होगा नुकसान, एक्सपोर्ट पर कितना असर? जानिए सबकुछ

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार, 9 अप्रैल से भारत पर 26% टैरिफ पूरी तरह से लागू कर दिया है। एक्सपोर्ट पर इसका कितना असर पड़ेगा समझते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Donald Trump & PM Modi
Donald Trump & PM Modi | Image: ANI/Republic

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी नई टैरिफ पॉलिसी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। चीन तो अमेरिका के साथ आर-पार के मूड में नजर आ रहा है। इस बीच आज, 9 अप्रैल से ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हो गया है। ट्रंप ने चीन और भारत सहित 180 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। बुधवार सुबह से भारत पर भी 26% टैरिफ पूरी तरह से लागू कर दिया है। आईये जानते हैं रेसिप्रोकल टैरिफ से इस देश को क्या नुकसान होगा और एक्सपोर्ट पर इसका कितना असर पड़ेगा।


राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार, 9 अप्रैल से भारत पर 26% टैरिफ पूरी तरह से लागू कर दिया है। इसकी घोषणा ट्रंप प्रशासन ने 3 अप्रैल को ही कर दी थी और कहा था कि अमेरिका अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर न्यूनतम 10% टैक्स लगाएगा। यह कदम अमेरिकी व्यापार नीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका असर दुनिया के कई देशों पर पड़ेगा।

भारत पर आज से लागू हुआ 26% टैरिफ

भारत पर लगाए गए  26% टैरिफ के बाद आज से अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले हर भारतीय सामान पर 26 फीसदी शुल्क लगेगा। इस टैरिफ के लागू होने से भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात महंगा हो जाएगा, जिससे भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ सकता है। कीमत बढ़ने की वजह से भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धा कम हो सकती है,खासकर उन देशों की तुलना में जिन पर कम टैरिफ लगाया गया है।

इस सामान पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

जानकारों के मुताबिक, ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का सबसे ज्यादा असर भारत में दवाईयों पर पड़ेगा। भारत से अमेरिका में सस्ती दवाएं जाती हैं। भारत से अमेरिका 12 अरब डॉलर से ज्यादा की दवाएं और फार्मा प्रोडेक्ट्स लेता है।  2023-24 में भारत का अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस 35.32 अरब डॉलर था। मगर नए टैरिफ से यह सरप्लस कम हो सकता है।

Advertisement

 रेसिप्रोकल टैरिफ से एक्सपोर्ट पर कितना असर? 

भारत का अमेरिका के लिए प्रमुख निर्यात क्षेत्र  इलेक्ट्रॉनिक्स,आभूषण ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल हैं। इस टैरिफ के लागू होने से टेक्सटाइल, स्टील, ऑटो पार्ट्स और फार्मा जैसे क्षेत्रों पर इसका सीधा असर देखा जा सकता है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत से 73.7 अरब डॉलर का निर्यात जबकि अमेरिका से 39.1अरब डॉलर का आयात करता है। अमेरिका के साथ कारोबर करना वैसे तो भारत के लिए फायदे का सौदा रहा है क्योंंकि उसके इंपोर्ट कम और एक्सपोर्ट ज्यादा है। मगर अब रेसिप्रोकल टैरिफ के कारण एक्सपोर्ट कम हो सकता है। 
 

यह भी पढ़ें: ट्रंप का ड्रैगन को सीधा संदेश, 'चीन ने हर तरह से लूटा... अब हमारी बारी'

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड