गुलजार सिंह की खुदकुशी पर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- लाश पर राजनीति ना करें, नशा...

पंजाब में बुजुर्ग गुलजार सिंह के सुसाइड करने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर पंजाब के भगवंत मान सरकार को कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर घेरा है। राहुल गांधी ने पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा का इस्तीफा मांगा तो पूरा AAP कुनबा हमलावर हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुलजार सिंह की मौत पर पंजाब सरकार की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
गुलजार सिहं सुसाइड पर पंजाब में सियासी बवाल
गुलजार सिहं सुसाइड पर पंजाब में सियासी बवाल | Image: ANI

नशे की समस्या को लेकर पंजाब में सरकार और प्रशासन एक बार फिर घिरता नजर आ रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से एक सभा में नशे पर सवाल पूछने वाले बुजुर्ग गुलजार सिंह ने सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी सरकार को घेर रहा है। राहुल गांधी ने मान सरकार पर निशाना साधा था, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहुल पर पलटवार किया है।

पंजाब में सियासी पारा हाई

पंजाब में बुजुर्ग गुलजार सिंह के सुसाइड करने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर पंजाब के भगवंत मान सरकार को कांग्रेस और बीजेपी ने घेरा है। राहुल गांधी ने पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा का इस्तीफा मांगा तो पूरा AAP कुनबा हमलावर हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुलजार सिंह की मौत पर पंजाब सरकार की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। सीएम मान ने कहा-

सीएम भगवंत मान का पलटवार

राहुल गांधी जी, लाशों ऊपर राजनीति ना करो, पंजाबी इस तरह की राजनीति को पसंद नहीं करते। ये देखिए कांग्रेस के नेता जब पीड़ित के गांव जाकर भी यही गंदी राजनीति करने का प्रयास कर रहे थे, तो लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। इस मामले में सभी आरोपियों को परिवार की निशानदेही पर पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया है। पंजाब में नशा फैलाने की ज़िम्मेदार अकाली, बीजेपी और कांग्रेसी सरकारें रही हैं। मेरी सरकार में किसी भी नशा तस्कर को बख़्शा नहीं जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

सीएम मान और केजरीवाल दोनों ने मृतक के गांव का दौरा करने वाले कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प का एक वीडियो शेयर किया। अरविंद केजरीवाल ने लिखा-

Advertisement

राहुल जी, पंजाब सरकार नशे के विरुध्द निर्णायक युद्ध लड़ रही है। पंजाब में नशा कौन लाया? आपकी कांग्रेस सरकार लायी। अकाली दल और बीजेपी की सरकार लायी। पहली बार पूरे देश में कोई राज्य नशे के ख़िलाफ़ इस तरह से युद्ध छेड़ रहा है। आज पंजाब सरकार कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी के फैलाये नशे को साफ़ करने की कोशिश कर रही है।मुझे बेहद दुख है कि आप जैसा नेता लाशों के ऊपर गंदी राजनीति कर रहा है। इस व्यक्ति की मौत पर राजनीति करने के लिए कल आपके विधायक भी जब उस गांव में गये तो गाँव वालों ने उन्हें निकाल दिया। ये विडियो देखिए

राहुल गांधी ने पंजाब सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा- पंजाब की AAP सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है- सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और torture से मिलेगा। अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले, दलित समुदाय से आने वाले गुलज़ार सिंह जी ने वित्त मंत्री से सिर्फ़ इतना पूछा कि सरकार ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी बुरी तरह नाकाम क्यों है? बस इस बात पर उन्हें इतना प्रताड़ित और अपमानित किया गया, माफ़ी मांगने के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने ज़हर खा लिया। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते हुए, इलाज के अभाव में, आखिरकार वो ज़िंदगी की जंग हार गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: मेरा बेटा चिट्टा ले रहा है, पंजाब के युवाओं को बचा लीजिए... गुलजार सिंह ने Video बना मांगी सहायता, CM मान ने कुछ नहीं किया, गौरव भाटिया ने उठाए सवाल

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड