आदित्य ठाकरे की बढ़ी मुश्किलें, दिशा केस में CBI की FIR में नाम आने के बाद अब सतीश सालियान ने भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानें पूरा मामला

Notice to Aaditya Thackeray: सतीश सालियान ने दोनों नेताओं को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इस नोटिस में दोनों के कुछ बयानों को लेकर आपत्ति जताई गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Disha Salian Case Aaditya Thackeray Reaction
Disha Salian Case Aaditya Thackeray Reaction | Image: X

Notice to Aaditya Thackeray: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।

जी हां, सतीश सालियान ने दोनों नेताओं को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इस नोटिस में दोनों के कुछ बयानों को लेकर आपत्ति जताई गई है। दिशा के पिता ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, उनके बयानों को वापस लेने और 500 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांग की है। इसके लिए दोनों को 7 दिन का समय दिया गया है।  

आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख के बयान पर आपत्ति

सतीश सालियान की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख के बयानों ने उनकी बेटी की मौत की दोबारा जांच की मांग को राजनीति से प्रेरित बताया गया। नोटिस के अनुसार, सतीश सालियान अपनी बेटी की मौत की पूरी तरह निष्पक्ष जांच चाहते हैं। ऐसे में उनके न्याय पाने के इस कानूनी प्रयास को राजनीतिक एजेंडे से जोड़ना उनकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला है।

बिना शर्त माफी की मांग

इसी क्रम में दोनों नेताओं से बिना शर्त, स्पष्ट और सार्वजनिक माफी की मांग की गई है। यह माफी सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों में प्रकाशित कराने की मांग की गई है। इसके अलावा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी पोस्ट करने की मांग की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो के जरिये कम से कम 3 मिनट का माफीनामा जारी करने को कहा गया है।

Advertisement

मैं दिशा सालियान को नहीं जानता- आदित्य

बता दें कि यह नोटिस आदित्य ठाकरे के 16 सितंबर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे दिशा सालियान से कभी मिले तक नहीं और न ही उनकी कोई जान पहचान थी। पिछले लगभग 6 सालों से कुछ लोग साफ राजनीतिक और निजी मकसदों से मेरे नाम को इस मामले से लगातार जोड़ रहे हैं। यह मेरी छवि खराब करने की एक सोची-समझी और बिना सबूत वाली कोशिश है।

मेरा नाम राजनीतिक मकसद से उछाला जा रहा- आदित्य

उन्होंने आगे कहा था, 'बिना किसी सबूत या सच्चाई के कुछ खास मकसदों वाले लोगों द्वारा लगातार मेरी छवि खराब करने का अभियान चलाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जोर-शोर से होने वाली टीवी डिबेट और मीडिया ट्रायल से सच्चाई नहीं बदलती। राजनीतिक मकसदों के लिए गलत इरादों और छवि खराब करने की कोशिशों के बिना, इस मामले की आधिकारिक दोबारा जांच को आगे बढ़ने दें। एक बार फिर जो लोग सोचते हैं कि ऐसी बुरी कोशिशों और राजनीतिक इस्तेमाल से हम सच्चाई और अपने साथी नागरिकों के लिए लड़ने से पीछे हट जाएंगे, उनकी यह रणनीति नाकाम रहेगी। हम हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और उसके लिए लड़ते रहेंगे।'

Advertisement

FIR में आदित्य ठाकरे समेत कई नाम

बता दें कि दिशा सालियन मौत मामले में CBI द्वारा दर्ज FIR में शिवसेना-UBT नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, डीनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, तत्कालीन DCP विशाल ठाकुर, मालवानी पुलिस स्टेशन के PI, SIT के सदस्य, एक डॉक्टर और एक केमिकल एनालिस्ट के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव पहुंचे अमित शाह, बोले- प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में सभी को मालूम हो, ताकि सैंकड़ों नरेंद्र मोदी निकले...
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड