PM मोदी के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव पहुंचे अमित शाह, बोले- प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में सभी को मालूम हो, ताकि सैंकड़ों नरेंद्र मोदी निकले...
अमित शाह ने कहा कि पहली बार लाल किले की प्राचीर से बोलते हुए एक प्रधानमंत्री ने खुद को 'प्रधान सेवक' कहा और इस तरह संविधान की सच्ची भावना को बनाए रखा।
- भारत
- 3 min read

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के वडनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है, लेकिन 7 अक्तूबर को वो दिन है जिस दिन वे राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे करेंगे।
अमित शाह ने कहा, 'मैं आज मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें और समस्त देशवासियों को हृदयपूर्वक अभिनंदन देना चाहता हूं। मेरा सौभाग्य है कि मोदी जी के जन्मदिन के दिन ही मैं उनके पैतृक गांव आया हूं। यहां पर पौराणिक काल से स्थित एक शिव मंदिर है-हटकेश्वर महादेव मंदिर। ये मंदिर सोलंकी युग से समग्र गुजरात के लिए श्रद्धा का केंद्र है। मैं आज हटकेश्वर महादेव के चरणों में प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वास्थ्यपूर्ण लंबे जीवन के लिए करबद्ध निवेदन करता हूं।'
'पीएम मोदी इकलौते नेता जिन्होंने…'
उन्होंने आगे कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक किसी भी राजनेता ने 25 साल तक राज्य के मुखिया और देश के मुखिया के रूप में सेवा देने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है। पीएम मोदी इकलौते नेता हैं जिन्होंने 25 साल तक लगातार जनादेश को प्राप्त कर, हर चुनाव में विजय प्राप्त कर, जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर यह काम किया है। यह सार्वजनिक जीवन में बहुत बड़ी बात है।'
CM-PM के रूप में 25 साल पूरे- शाह
शाह ने बताया, 'आज वडनगर से एक यात्रा का शुभारंभ होगा, जो सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। यह यात्रा वडनगर ने वाराणसी तक निकलेगी। पीएम मोदी की जन्मभूमि से लेकर उनकी कर्मभूमि तक जाएगी। इस यात्रा में 600 बाइकर्स सात राज्य को कवर करेंगे और अनेक गांवों में पीएम मोदी के 25 साल के कामों का संदेश पहुंचाते हुए निकलेंगे। 25 साल इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आज मोदी जी का जन्मदिन है, लेकिन 7 अक्टूबर को वो दिन है जिस दिन मोदी जी राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल पूरे करेंगे। जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक किसी भी राजनेता ने 25 साल तक राज्य के मुखिया और देश के मुखिया के रूप में सेवा देने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है। पीएम मोदी इकलौते नेता हैं जिन्होंने 25 साल तक लगातार जनादेश को प्राप्त कर, हर चुनाव में विजय प्राप्त कर, जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर यह काम किया है। यह सार्वजनिक जीवन में बहुत बड़ी बात है।'
Advertisement
‘…ताकि सैंकड़ों नरेंद्र मोदी निकले’
गृहमंत्री ने कहा, 'बीजेपी और एनडीए के साथी दलों ने तय किया है कि इस अवसर को देशभर की जनता के साथ ले जाएंगे। मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं जो कहते हैं कि इसकी क्या जरूरत है, मोदी जी के जीवन का परिचय बालक तक को मालूम होना चाहिए। ताकि आने वाले दिनों में ऐसे सैंकड़ों नरेंद्र मोदी निकले और भारत को अपनी जगह (ऊंचाई) पर पहुंचाए।'
शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को लेकर बनी अस्पष्टता को दूर किया। उन्होंने सुशासन स्थापित करके और एक स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करके अनियमितताओं, घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दों का समाधान किया। पहली बार लाल किले की प्राचीर से बोलते हुए एक प्रधानमंत्री ने खुद को 'प्रधान सेवक' कहा और इस तरह संविधान की सच्ची भावना को बनाए रखा।