दिशा सालियान के पिता की याचिका पर 2 अप्रैल को बॉम्बे HC में सुनवाई, BJP विधायक ने पूछा- डरे हुए क्यों हैं उद्धव और आदित्य?

राम कदम ने कहा कि अब सत्ता में देवेंद्र फडणवीस सरकार है। वह किसी को नहीं छोड़ेंगे। दिशा सालियान के परिवार को सच में न्याय मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Disha Salian Death Case
Disha Salian Death Case | Image: X

Disha Salian Death Case: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला फिर चर्चाओं में हैं। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना UBT विधायक आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई। उनकी याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और सुनवाई की तारीख भी तय हो गई। इस बीच BJP नेता ने मामले को लेकर उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को घेरा है। उन्होंने पूछा कि वह इतने डरे क्यों हैं?

सतीश सालियान की अर्जी पर 2 अप्रैल को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। उन्होंने इस केस की CBI से नए सिरे से जांच कराने की मांग की थीं। साथ ही आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करने का भी अनुरोध किया। केस फिर चर्चाओं में आने पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया। जहां आदित्य अपने ऊपर लगे आरोपों को उन्हें बदनाम करने की कोशिश बता रहे हैं। तो उद्धव ठाकरे का भी कहना है कि उनके परिवार का इस मामले से कोई लेेना-देना नहीं है।

दिशा सालियान के परिवार को सच में न्याय मिलेगा- राम कदम

इस बीच BJP के विधायक राम कदम ने मामले को लेकर उनको घेरा है। उन्होंने कहा, "दिशा सालियान का नाम आने पर आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे इतने डरे हुए क्यों हैं? जब वो सत्ता में थे, तो उन्होंने इस मामले को दरकिनार कर दिया। सबूत मिटा दिए गए। वे किसे बचाने की कोशिश कर रहे थे?"

राम कदम ने सवाल किया कि क्या दिशा के पिता को अपनी बेटी की हत्या मामले में न्याय का कोई अधिकार नहीं है? आज जब न्यायपालिका याचिका स्वीकार करती है, तो यह किसी योग्यता के आधार पर किया गया होगा। सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सत्ता में देवेंद्र फडणवीस सरकार है। वह किसी को नहीं छोड़ेंगे। दिशा सालियान के परिवार को सच में न्याय मिलेगा। आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को जवाब देना होगा कि दिशा का नाम आने पर वो क्यों डर जाते हैं।

Advertisement

दिशा के पिता ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दें कि कोर्ट में दायर अपनी याचिका में दिशा के पिता सतीश सालियान ने गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए, जिसके चलते 5 साल बाद ये मामला फिर तूल पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिशा के साथ मारपीट और बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोगों ने मामले को दबाने की साजिश रची।

8 जून 2020 को हुई थी दिशा सालियान की मौत

दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से उनकी मौत हुई थीं। वहीं दिशा की मौत के 6 दिन बाद यानी 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मृत में पाए गए। उनकी मौत को सुसाइड का मामला बताया गया, लेकिन एक्टर के परिवार कहता है कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते। दिशा के साथ सुशांत के परिवार भी न्याय की मांग करता आया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ये मुझे बदनाम करने की कोशिश, कोर्ट में दूंगा आरोपों का जवाब', दिशा सालियान मामले पर बोले आदित्य ठाकरे

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड