Disha Salian Death Case: बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, CBI को FIR दर्ज कर जांच के दिए निर्देश
Disha Salian Death Case: दिशा सालियान की मौत के मामले में बुधवार को बांबे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में FIR दर्ज करने के साथ-साथ सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है।
- भारत
- 2 min read

Disha Salian Death Case: बुधवार, 2 सितंबर को दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में FIR दर्ज करने के साथ-साथ सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि दिशा सालियान दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी। दिशा की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज फैसला सुनाया। पिछली सुनवाई में कोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रखा गया था। अब आज कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए और इसकी जांच CBI करेगी।
पिता सतीश सालियान ने HC से की थी CBI जांच की मांग
दरअसल, यह मामला दिशा के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर की गई याचिका से जुड़ा है। उन्होंने पुलिस जांच पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर FIR दर्ज करने और नए सिरे से जांच की मांग की थी। सतीश सालियान की मांग थी कि बेटी की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।
इससे पहले इस मामले में 28 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई थी। उस समय सतीश सालियान की ओर से FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर HC ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने आज फैसला सुनाया है।
दिशा के पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप
दिशा के पिता सतीश सालियान ने अपनी याचिका में कई गंभीर आरोप लगाए थे। सतीश सालियान ने अपनी शिकायत में गैंगरेप और हत्या की आशंका जताई थी। इसी आधार पर उन्होंने केस दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
Advertisement
बता दें कि 8 जून 2020 की रात को दिशा सालियान की मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दिशा के पिता के पिता ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हुए कई आरोप गए और उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या की गई थी। उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उनसे पूछताछ की मांग की है।
ये भी पढ़ें: 'वेज बिरयानी बनी मौत की वजह', फरीदाबाद में 3rd फ्लोर से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत, जांच जारी