अपडेटेड 9 December 2025 at 14:45 IST

Vande Mataram Debate: दिग्विजय जी नौकरी पक्की है, इस उम्र में क्या कर रहे भैया? अमित शाह ने राज्यसभा में ऐसा क्यों कहा? लगने लगे ठहाके

'वंदे मातरम्' पर चर्चा के बीच अमित शाह ने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी सांसद अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

Follow : Google News Icon  
Amit Shah in Rajya Sabha
Amit Shah in Rajya Sabha | Image: ANI

Amit Shah: राज्यसभा में आज (9 दिसंबर 2025) राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हो रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में चर्चा की शुरुआत की। स्पीच के दौरान कई ऐसे पल भी आए, जब हंसी-ठिठोली हुई।

जब शाह अपनी बात रख रहे थे, तभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उन्हें टोका। इस दौरान शाह ने कुछ ऐसा कहा कि सदन में मौजूद सभी सांसद ठहाके लगाने लगे।

'अगर नेहरू वंदे मातरम् के टुकड़े नहीं करते तो…'

गृहमंत्री ने कई बार कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर दिए। अगर इतिहास में वंदे मातरम् के दो टुकड़े नहीं होते तो भारत का विभाजन कभी नहीं होता। इस सदन के पटल पर यह रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए कि कांग्रेस वंदे मातरम् का विरोध करती है।

शाह ने आगे कहा कि वंदे मातरम् का 150वां साल है। हम थोड़ा पीछे मुड़कर देखते हैं। जब वंदे मातरम् के 50 साल हुए। तब देश आजाद नहीं था। 1937 में जब वंदे मातरम् की स्वर्ण जयंती हुई तब जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े करके उसे दो धड़ों तक सीमित करने का काम किया।

Advertisement

कौन सी बात पर विपक्षी सांसदों का हंगामा?

अमित शाह ने लोकसभा में हुई चर्चा के समय राहुल गांधी की अनुपस्थिति की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'कल लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा हुई। लेकिन गांधी परिवार के सदस्य नदारद थे। 'वंदे मातरम्' का विरोध जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज के कांग्रेस के नेतृत्व तक कांग्रेस के खून में है।'

शाह की इस बात पर सदन में लगे ठहाके

उनकी इसी बात पर दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के सांसद नारेबाजी करने लगे। तभी शाह ने उन पर तंज कसते हुए कहा, 'दिग्विजय जी, नौकरी पक्की है इस आयु में, अब क्या कर रहे हो भैया? अब नहीं जाएगी नौकरी।' इसी बात पर सदन में सभी सांसद हंस पड़े। 

Advertisement

चर्चा के बीच खड़गे ने भी टोका

इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अमित शाह के बीच भी गरमा-गरम बहस हुई। चर्चा के दौरान शाह ने कहा, 'मुद्दों पर चर्चा करने से कोई नहीं डरता है। हम संसद का बहिष्कार नहीं करते हैं। कोई भी मुद्दा हो हम चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन वंदे मातरम् गान की चर्चा को टालने की मानसिकता, यह नई नहीं है।  जब वंदे मातरम के 50 साल पूरे हुए थे, तब भारत आजाद नहीं था। जब वंदे मातरम की स्वर्ण जयंती हुई, तब जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम के 2 टुकड़े करके उसको 2 अंत्रों तक सीमित करने का काम किया था।'

आपका समय आएगा- अमित शाह

इस बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपत्ति दर्ज जताई। शाह ने उनसे मुस्कुराते हुए कहा कि 'खड़गे साहब आपका समय आएगा।' 

नेहरू का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते- खड़गे

'वंदे मातरम' पर बहस में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई के दौरान 'वंदे मातरम्' को नारा बनाने का काम किया। आपका इतिहास रहा है कि आप हमेशा आजादी की लड़ाई और देशभक्ति के गानों के खिलाफ रहे। प्रधानमंत्री मोदी जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते और गृह मंत्री अमित शाह भी वही करते हैं। 

यह भी पढ़ें: इंडिगो के मौजूदा संकट पर आया PM मोदी का बयान, अधिकारियों को दिया तत्काल कार्रवाई का आदेश; बोले- भारतीय नागरिकों को परेशान...
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 9 December 2025 at 14:03 IST