'RTI की जानकारी में पता चला कि 10 बच्चे पैलेट गन का शिकार हुए', डिंपल यादव का दावा, बोलीं- गृहमंत्री सदन में बयान दें...

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन से हमले को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि RTI से मिली जानकारी से पता चलता है कि कम से कम दस बच्चे पैलेट गन का शिकार हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dimple Yadav
डिंपल यादव | Image: x

Dimple Yadav: राम मंदिर में चंदा चोरी और छात्रों पर पैलेट गन को लेकर देशभर में राजनीति गर्म है। विपक्ष इस पर लगातार सवाल उठा रहा है। अब इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह इन दोनों गंभीर मुद्दों पर सदन में आकर बयान देने से लगातार बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार (RTI) से मिली जानकारी ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है।

डिंपल यादव ने कहा, 'हम दोनों मुद्दों पर बयान चाहते हैं, लेकिन गृह मंत्री सदन में आकर बयान देने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि RTI से मिली जानकारी से पता चलता है कि कम से कम दस बच्चे पैलेट गन का शिकार हुए हैं। यह सरकार के पहले के उन दावों के बिल्कुल उलट है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था, जिससे साबित होता है कि वे झूठ बोल रहे थे।'

डिंपल यादव ने की मांग

उन्होंने आगे कहा, 'सरकार ने यह भी वादा किया था कि बच्चों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी। इसके बावजूद एक 15 साल की नाबालिग लड़की के खिलाफ 'जीरो FIR' दर्ज की जा रही है और उसकी उम्र को भी गलत तरीके से 25 साल बताया गया है। इसके अलावा, चंदा चोरी एक बहुत बड़ा मुद्दा है जिस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।'

10 बच्चे पैलेट गन से जख्मी हुए- डिंपल

सपा सांसद यहीं नहीं रुकीं उन्होंने यह भी कहा, ‘हम तो कह रहे हैं कि सदन में चर्चा हो। चंदा चोरी पर चर्चा हो, क्योंकि यह हमारी भारतीय सभ्यता और आस्था से जुड़ा मुद्दा है। 20 तारीख को जो छात्रों के साथ जो बर्बरता बरती गई। RTI की रिपोर्ट में आया है कि लगभग 10 बच्चे पैलेट गन से जख्मी हुए हैं। जबकि सरकार ने कहा था कि पैलेट गन का कोई भी प्रयोग नहीं हुआ है। लेकिन तथ्य सामने आए हैं और सरकार बार-बार झूठ बोल रही है। हम चाहते हैं कि सरकार दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करें।’

Advertisement

वह कहती हैं, 'आज देश में युवाओं और बच्चों की स्थिति अच्छी नहीं है। कहीं न कहीं सरकार लगातार प्राइमरी स्कूल बंद कर रही है। लगभग 20 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हुए हैं। आखिरकार यह प्राइमरी स्कूल बंद क्यों है सरकार इसका जवाब दे। आखिरकार सरकार देश का पैसा कहां लगा रही है, जो हम शिक्षा प्रणाली को आज की तारीख में मजबूत नहीं कर पा रहे हैं?'

संसद परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष का प्रदर्शन

बता दें कि बता दें कि आज संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से प्रदर्शन देखने को मिला। संसद शुरू होने से ठीक पहले एनडीए सांसदों ने परिसर में मार्च निकाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। एनडीए सांसदों का कहना है कि विपक्ष जरूरी मुद्दों पर बहस के बजाय सिर्फ हंगामा कर रहा है। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिल्ली में 'जेन-जी' प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। इसके साथ ही झारखंड में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए।

Advertisement

इसके बाद विपक्षी सांसद में परिसर में प्रदर्शन करने पहुंच गए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी अखिलेश यादव के साथ नजर आईं। विपक्षी सांसदों ने हाथ में 'दूध का दूध और पानी का पानी' लिखा पोस्टर लहराया। इस दौरान 'चंदा किसने लूटा है?' इन पोस्टरों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। 

यह भी पढ़ें: 'शिक्षा-परीक्षा और मंदिर एक-दूसरे से जुड़ा मुद्दा...', गृहमंत्री से चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष, अखिलेश यादव क्यों बोले- भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती?

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड