'चार दिन पहले महिमा गाई थी और अब...', बाबा रामदेव की टिप्पणी पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, कहा- बढ़िया आशीर्वाद दिया

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव उनके बड़े हैं। उनकी निंदा भी उनके लिए आशीर्वाद समान है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Baba Ramdev  Dhirendra Krishna Shastri
बाबा रामदेव, धीरेंद्र शास्त्री | Image: ANI

Dhirendra Shastri on Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। दोनों ने आपसी बातचीत के बाद इस मामले को रफादफा करने की बात की है। जहां एक ओर बाबा रामदेव ने कठोर शब्दों के इस्तेमाल की बात स्वीकार की, वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपना वरिष्ठ और अभिभावक बताया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनके लिए बाबा रामदेव की प्रशंसा और निंदा दोनों आशीर्वाद समान है।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी एक कथा के दौरान बताया कि पत्रकारों ने उनसे बाबा रामदेव की हालिया टिप्पणी को लेकर सवाल किया था। उन्होंने कहा, 'स्वामी जी ने हमारा नाम नहीं लिया था। वे स्वभाव से बहुत सरल और एक महापुरुष हैं।' धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता है और स्वामी जी उनके अपने हैं। दोनों में बड़ा आनंद है। उन्होंने कहा कि संभवतः स्वामी जी के मन में कोई बात आई होगी और उन्होंने यह बढ़िया आशीर्वाद दे दिया, जिसे वे आशीर्वाद के रूप में ही स्वीकार करते हैं।

चार दिन पहले महिमा गाई थी- धीरेंद्र शास्त्री

स्वामी जी को अपना बड़ा, वरिष्ठ और अभिभावक बताते हुए उन्होंने कहा कि रामदेव जी ने हमेशा उन्हें प्यार दिया है और उन्होंने भी उन्हें हमेशा एक अभिभावक के रूप में ही देखा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि महज चार दिन पहले ही पूज्य स्वामी जी मंच पर आए थे और उन्होंने उनकी खूब तारीफ करते हुए महिमा गाई थी। इसके चार दिन बाद अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो उन्हें कोई बात लगी होगी, जिसके चलते उन्होंने ऐसा कह दिया।

धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें स्वामी जी की हर बात सहज रूप से स्वीकार है। उनके लिए प्रशंसा और निंदा दोनों ही प्रिय हैं। अंत में उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी जी ही स्तुति (तारीफ) करते हैं और वही निंदा भी कर देते हैं, आखिरकार वे अपने ही हैं।

Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री मेरे बच्चे जैसे- रामदेव

धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी और पाखंडी कहने वाले बाबा रामदेव भी अपने बयान से पलट गए। उन्होंने मंगलवार को हरिद्वार में सफाई देते हुए कहा कि बागेश्वर बाबा उनके बच्चे जैसे हैं। छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं। इसलिए जो उन्हें उचित नहीं लगा, जिससे वे आहत हुए, उन्होंने अधिकार के साथ उन्हें डांट दिया। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने भी उनकी फटकार को प्यार मानकर स्वीकार कर लिया।

इस बात को तूल न दिया जाए- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा, 'इसमें किसी भी प्रकार का बवाल नहीं काटना चाहिए। कुछ बाबा रामदेव के समर्थक, तो कुछ बाबा बागेश्वर के समर्थक और कुछ अन्य लोग आपस में गुत्थमगुत्था हो रहे हैं। ऐसा काम न करें। आपस की फूट ने, विदेशियों की लूट ने और समाज के जिम्मेदार लोगों की झूठ ने इस देश को बहुत पीछे धकेला है। किसी की निंदा करना किसी का लक्ष्य नहीं होना चाहिए। बड़ों का काम है कि गलती के वक्त अकेले में टोके। मुझे लगा कि मैं कई बार अकेले में कह चुका था, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से मुझे कहना पड़ा। इसका मुझे बहुत दुख है। अब हम इस बात को यहीं पर खत्म करना चाहते हैं। सभी से एक ही आह्वान करते हैं कि इस बात को तूल न दिया जाए।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर बाबा रामदेव का फूटा गुस्सा, 'ढोंगी-पाखंडी' तक कह डाला, जानें पूरा मामला
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड