'जो धर्म से नहीं डरा और चोरी को अंजाम दिया उसका पूरा वंश...', चढ़वा चोरी पर बरसे धीरेंद्र शास्त्री, मंदिर की सेवा की जिम्मेदारी के लिए कह दी बड़ी बात

राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'जो लोग भगवान राम के धाम में ऐसी हरकतें करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Shastri Bagheshwar Baba
राम मंदिर चढ़वा चोरी को लेकर बरसे धीरेंद्र शास्त्री | Image: X

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हुए कथित घोटाले को लेकर लोगो में गुस्सा है। विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ एक्शन भी जारी है। मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आगे की की जांच जारी है।मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से भी SIT ने पूछताछ की है। मगर इस घटना को लेकर साधु-संतों में भारी आक्रोश है। चोरी की घटना पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक बार फिर प्रतिक्रिया आई है।

राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'जो लोग भगवान राम के धाम में ऐसी हरकतें करते हैं, उन्हें कड़ी सज़ा मिलेगी। जब रावण ने माता जानकी का अपहरण किया था, तो उसका पूरा वंश नष्ट हो गया था। उसी तरह जो कोई भी भगवान की मौजूदगी में, जो करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं, बिना किसी ईश्वरीय या नैतिक डर के ऐसी घिनौनी हरकत करता है, उसे निश्चित रूप से कड़ी सजा मिलेगी।'

धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिर की जिम्मेदारी को लेकर क्या कहा?

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, 'इस घटना के बाद भगवान के मंदिर की सेवा की जिम्मेदारी केवल सनातनी वैष्णव और साधु परंपराओं से जुड़े लोगों को ही सौंपी जानी चाहिए, जो पूरी तरह से भगवान के प्रति समर्पित हों। हमारे पास कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन एक SIT बनाई गई है। देश में जांच एजेंसियां ​​हैं। उन्हें इस मामले की जांच करनी चाहिए। अभी प्रक्रिया चल रही है।'

चोर भगवान का महा दंड पाएगा-धीरेंद्र शास्त्री

इससे पहले भी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर आक्रोश जताते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था “रावण तो यह भी है बस रूप बदल गया है। रावण ने तो सिर्फ माता जानकी जी की चोरी की थी। राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी हुई, करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी हुआ। ऐसे चोर सरकारी दंड तो पाएगा ही लेकिन भगवान का महा दंड पाएगा। ”

Advertisement

बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला

इधर मुख्यमंत्री योगी ने फिर दोहराया है कि सनातन से खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अयोध्या बार एसोसिएशन सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि कोई भी वकील राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का पक्ष कोर्ट नहीं रखेगा। वकीलों ने गिरफ्तार आरोपियों की कोर्ट में पैरवी न करने का फैसला किया है।  

अब तक किस-किस की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार शुरू से ही बहुत ज्यादा सख्त है। मामले में SIT की रिपोर्ट के आधाप पर टिन्नू यादव, अविनाश, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष चंद्र, करुणेश पांडे और रमाशंकर मिश्रा समेत सभी 8 आरोपियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी 14 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ट्रस्ट में मुसलमान होता तो एनकाउंटर...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ओवैसी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड