'ट्रस्ट में मुसलमान होता तो अब तक एनकाउंटर हो चुका होता, घर पर बुलडोजर चलता...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का तंज, बोले- चंपत मजे में है- VIDEO

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गलती हो गई, राम मंदिर ट्रस्ट में एक मुसलमान को सदस्य बना लेते और जब घोटाला सामने आता तो उसका एनकाउंटर कर देते। फिर केस क्लोज।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Asaduddin Owaisi on Ram Mandir Donation Scam: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रस्ट में कोई मुसलमान होता तो अब तक उसका एनकाउंटर कर दिया जाता। इसके साथ ही उन्होंने मामले में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए।

ओवैसी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार, 29 जून को एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'गलती हो गई, राम मंदिर ट्रस्ट में एक मुसलमान को सदस्य बना लेते और जब घोटाला सामने आता तो उसका एनकाउंटर कर देते। बुलडोजर से उसका घर ढहा देते। फिर केस क्लोज हो जाता।'

चंपत तो मजे में है- असदुद्दीन ओवैसी

उन्होंने आगे राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत रया जिक्र करते हुए कहा, 'चंपत तो मजे में है। ये क्या हो रहा है? किसका घर नहीं तोड़ा जा रहा है? जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पुलिस कस्टडी भी नहीं ली जाती। शायद आज मेरे बोलने के बाद पुलिस उनकी कस्टडी ले ले। आज उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है?'

अखिलेश यादव ने उठाया था मुद्दा

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला तब सामने आया, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

Advertisement

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा 

वहीं राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चंपत राय राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जबकि अनिल मिश्रा ट्रस्ट में सदस्य थे।

यह भी पढ़ें: '...तो हम हाथ काट देंगे', सिंधु जल संधि पर छटपटा रहे पाकिस्तान ने फिर भारत को दी गीदड़भभकी, हक और हवा की बात करता दिखा शहबाज का मंत्री

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड