धीरेंद्र शास्त्री ने शादी के लिए कोई लड़की पसंद कर ली है? दिया जवाब- 'हंसते हुए चेहरे के पीछे...'

हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी से जुड़े एक सवाल का दिलचस्प जवाब दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्री | Image: x@bageshwardham

हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  (Dhirendra Krishna Shastri) एक बार फिर चर्चा में हैं। हिंदूओं को एकजुट करने के लिए 21 नवंबर से वो पदयात्रा पर निकले हैं। उनकी सनातनी एकता पदयात्रा पर बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज, शुक्रवार 22 नवंबर को उनकी पदयात्रा का दूसरा दिन है।  

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह यात्रा कई मायनों में बेहद खास है। इस यात्रा के जरिए वो हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दें रहे हैं। साथ ही हिंदूओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के लिए भी आवाज उठा रहे हैं। 160 किलोमीटर लंबी उनकी ये यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी। यात्रा के दूसरे दिन रिपब्लिक भारत से बातचीत के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात कही।

धीरेंद्र शास्त्री ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से जब सवाल किया गया कि क्या उन्होंने शादी के लिए कोई लड़की पसंद कर ली है। इस सवाल के जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने हंसते हुए एक शायरी सुना डाली। रिपब्लिक भारत पर बात करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दिल की बात एक शायरी के जरिए कह डाली। हस्ते हुए चेहरे के पीछे दर्द बहुत होता है...

21 से 29 नवंबर तक चलेगी पदयात्रा

धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातनी एकता पदयात्रा' 21 से 29 नवंबर तक चलेगी। 22 नवंबर को तेलंगाना भाजपा नेता टी राजा सिंह सहित कई हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है ।इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से हजारों की संख्या में उनके अनुयायी बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। यात्रा लिए पुलिस ने रूट भी डायवर्ट किया है और बड़ी संख्या में संभाग और पुलिस मुख्यालय के पुलिस बल को तैनात किया गया है। अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने कहा "सनातनी एकता पदयात्रा का मुख्य लक्ष्य भेदभाव और जातिवाद को दूर करना है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें:'जो सर तन से जुदा करते हैं, वहीं...',मौलाना को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड