'जो सर तन से जुदा करते हैं, वहीं दंगे...',मौलाना रिजवी के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री का करारा पलटवार

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के को लेकर मोहम्मद शहाबुद्दीन रिजवी ने सवाल उठाया था। अब धीरेंद्र शास्त्री ने उनके सवालों का करारा जवाब दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Shastri attack on Maulana Rizvi
Dhirendra Shastri attack on Maulana Rizvi | Image: ANI/PTI

हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों चर्चा मे है। हिंदूओं को एकजुट करने के लिए 21 नवंबर से वो पदयात्रा पर निकले हैं। आज, शुक्रवार को उनकी पदयात्रा का दूसरा दिन है। बाबा बागेश्वर की यह यात्रा 160 किलोमीटर लंबी, बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी। मगर धीरेंद्र शास्त्री की इस यात्रा मुस्लिम धर्म गुरुओं को मिर्ची लग रही है। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने उनकी यात्रा पर कई सवाल उठाए थे। अब उनके सवालों पर बाबा बागेश्वर ने करारा जवाब दिया है।


धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के खिलाफ मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी (Shahabuddin Rizvi) ने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री की यह पदयात्रा कहीं सांप्रदायिक रूप ना ले ले। उसकी वजह ये है कि वो हमेशा मुसलमानों के खिलाफ बोलते हैं,उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का झंडा बुलंद किया। मैं उनको कहना चाहता हूं कि ये हिन्दुस्तान ना कभी हिंदू राष्ट्र हुआ है ना होगा और ना ही कभी ये मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है। वो जिस तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं, उससे मुसलमानों को तकलीफ होती है। मुसलमानों के दिलों को उनकी बात चुभती है। अब धीरेंद्र शास्त्री ने मौलाना रिजवी पर पलटवार किया है।

दंगे वही फैलते है, जो सर तन से जुदा करते है-धीरेंद्र शास्त्री 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, दंगों को रोकने के लिए ही ये यात्रा हो रही है, इस देश में दंगे को वही फैलते है जो सर तन से जुदा करने की बात करते है। मौलाना रिजवी साहब से कहिये ये यात्रा एकता की यात्रा है, दंगा से ऊपर उठने की यात्रा है। ये तलवारों वाली यात्रा नहीं है। मौलाना साहब हिन्दू की यात्राओं पर बोलना बंद करे, जब आपका जलसा निकलता है तो तलवारें निकलती है, हिन्दुओं की यात्रा धवज के साथ विचारों के साथ निकलती है।

धीरेंद्र शास्त्री को मौलाना रिजवी को खुली चुनौती

मौलाना रिजवी को खुली चुनौती देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा,'ज्यादा ज्ञान न पेले अगर हम पेलेंगे तो इनके पेट में दर्द होगा, जिनके पेट में दर्द हो रहा है होने दो। हमें अपनी हिन्दू संस्कृति को बचाने के लिए निकले है, जब तक इस देश में हिन्दू एक नहीं हो जाता तब तक यात्रा जारी रहेगी। जब तक सनातनी एक नहीं हो जायेगे, तब तक यात्रा चलती रहेगी, 20 करोड़ हिन्दू जिस दिन सड़क पर आ जायेगा उस दिन 100 करोड़ हिन्दू डरना छोड़ देंगे।

Advertisement

29 नवंबर तक चलेगी पदयात्रा  

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में पुलिस कड़ी सुरक्षा दे रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू हुई है, जो ओरछा तक जाएगी। आज, 22 अक्टूबर को यात्रा का दूसरा दिन है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह पदयात्रा 29 नवंबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज के मद्देनजर संभल जामा मस्जिद की बढ़ाई गई सुरक्षा, सर्वे को लेकर बवाल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड