धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए CM भगवंत मान, कहा- छोटे से गांव से निकल कर इंडस्ट्री में नाम बनाया, मैंने उनके साथ 2 फिल्मों में...

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांलि दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पिता जैसा बताया।

Follow : Google News Icon  
CM Bhagwant Mann on Dharmendra death
धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए CM भगवंत मान | Image: Social Media/ ANI

CM Bhagwant Mann on Dharmendra death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का आज मुंबई में निधन हो गया। धर्मेंद्र लंबे वक्त से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें श्वास की तकलीफ के कारण नवंबर की शुरुआत में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 12 नवंबर को डिस्चार्ज मिलने के बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री से लेकर दिग्गज अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वह पंजाब की पहचान थे- CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी धर्मेंद्र को याद किया और कहा कि, 'वह एक छोटे से गांव से निकलकर फिल्म जगत में बड़ा नाम बनाया। वह मेरे लिए पिता जैसे थे, लेकिन हम दोस्तों की तरह मिलते थे। मैंने उनके साथ एक‑दो फिल्मों में काम किया था। वह पंजाब की पहचान थे, जहां भी जाते थे, लोग उन्हें धरम पाजी कहते थे।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। करण जौहर ने लिखा, 'धर्मेंद्र जी ने भारतीय सिनेमा में एक अमूल्य योगदान दिया, उनका जाना एक युग का अंत है।'  

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा- 'धर्मेंद्र जी ने अपने अभिनय से करोड़ों दिलों को प्रेरित किया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।'  धर्मेंद्र की विरासत 300 से ज्यादा फिल्मों में जीवंत है, जिनमें शोले, सीता और गीता, धर्मवीर जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं। उनका निधन भारतीय सिनेमा में एक बड़ी क्षति है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर हर कोई बॉलीवुड के हीमैन को नम आंखों से विदाई दे रहा है। सबका कहना है धर्मेंद्र का जाना एक युग के अंत होने जैसा है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सलीम खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, मीका सिंह ने धर्मेंद्र को अंतिम विदाई दी।  

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में PM मोदी करेंगे ध्वजारोहण, कितना भव्य होगा समारोह?

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड