उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार की लगातार कार्रवाई जारी, अब तक 180 मदरसे सील

उत्तराखंड: रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Action against illegal madrasas in Uttarakhand
Action against illegal madrasas in Uttarakhand | Image: Republic

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया।

एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हल्लू माजरा, मक्खनपुर और मोहितपुर गांवों में स्थित अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया। जांच में सामने आया कि ये मदरसे न तो मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान जारी

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अवैध मदरसों के खिलाफ राज्यभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। भगवानपुर क्षेत्र में पहले भी कई अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। आज की कार्यवाही के साथ प्रदेश में अब तक कुल 180 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून के दायरे से बाहर कोई भी संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी और इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: झारखंड ATS को मिली बड़ी सफलता, HuT, AQIS और ISIS से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकियों के किया गिरफ्तार; हथियार बरामद

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड