झारखंड ATS को मिली बड़ी सफलता, HuT, AQIS और ISIS से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकियों के किया गिरफ्तार; हथियार बरामद

झारखंड एटीएस के बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड पुलिस के मुताबिक, झारखंड एटीएस ने एक महिला समेत चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand ATS got a big success
Jharkhand ATS got a big success | Image: PTI

झारखंड एटीएस के बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड पुलिस के मुताबिक, झारखंड एटीएस ने एक महिला समेत चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो हिज्ब-उत-तहरीर, एक्यूआईएस और आईएसआईएस से जुड़े थे।

एटीएस के मुताबिक, वे अवैध हथियारों के कारोबार और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुलफाम हसन, अयान जावेद, शहजाद आलम और शबनम परवीन के रूप में हुई है। इनके पास से दो पिस्तौल, 12 कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य बरामद किया गया है। HuT को साल 2024 में यूएपीए के तहत प्रतिबंधित किया गया था और तब से यह देश में पहला मामला है।

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे थे आरोपी- पुलिस

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि झारखण्ड एटीएस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि HuT (HIZB UT-TAHRIR), AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent), ISIS एवं अन्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ व्यक्ति राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़कर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों के द्वारा गुमराह कर रहे हैं एवं धार्मिक कट्टरता को बढावा देते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।

Advertisement

धनबाद जिला में अवैध आर्म्स का व्यापार कर रहे थे आरोपी

इन सूचनाओं की जांच के दौरान ये खुलासा हुआ कि इन संगठनों से संबंधित लोग धनबाद जिला में अवैध आर्म्स का व्यापार एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

Advertisement

यहां यह बता दें कि HuT (HIZB UT-TAHRIR) को विधि-विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण (UAPA) अधिनियम-1967 के तहत दिनांक-10.10.2024 को भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है तथा इस संगठन के प्रतिबंधित होने के पश्चात यह देश का पहला आपराधिक काण्ड है।

इसे भी पढ़ें: 500 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में,अहमदाबाद में 457 घुसपैठिए पकड़े गए

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड