एक ही फ्लाइट में उद्धव ठाकरे के साथ सफर करते हुए दिखे CM फडणवीस, संजय राउत भी साथ रहे मौजूद, मुलाकात से तेज हुई सियासी चर्चा

फ्लाइट से सामने आई तस्वीर में शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत को सीएम फडणवीस के पीछे वाली सीट पर बैठे दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों की मुलाकात मुंबई से नागपुर जाने वाली फ्लाइट में हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray in same flight to Nagpur
एक ही फ्लाइट में सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे | Image: X

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसदों की बगावत से उथल-पुथल मची है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर चर्चाएं बटोर रही है। इसमें सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक ही फ्लाइट में सफर करते देखा गया। वहां संजय राउत भी मौजूद थे। इस दौरान आमना-सामना होने पर फडणवीस और ठाकरे एक-दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाते और बातचीत करते नजर आए।

मुलाकात के दौरान क्या बोले सीएम फडणवीस? 

फ्लाइट से सामने आई तस्वीर में शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत को सीएम फडणवीस के पीछे वाली सीट पर बैठे दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों की मुलाकात मुंबई से नागपुर जाने वाली फ्लाइट में हुई है। इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम तीनों का एक साथ मिलना आज की सबसे बड़ी खबर है।”

नागपुर जा रहे थे दोनों

सीएम फडणवीस अपने पहले से निर्धारित सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों के तहत गृहनगर और अपने विधानसभा क्षेत्र नागपुर जा रहे थे। वहीं, उद्धव ठाकरे विदर्भ और मराठवाड़ा के तीन दिन के दौरे की शुरुआत करने के लिए नागपुर पहुंच की यात्रा कर रहे थे।

तीनों की अचानक हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक अटकलें लगना शुरू हो गई  हैं। हालांकि, दोनों ही पक्षों ने इसके राजनीतिक महत्व को खारिज किया और इसे महज संयोग और शिष्टाचार के नाते हुई सामान्य मुलाकात बताया है।

Advertisement

‘राजनीतिक विरोध के बावजूद हम दुश्मन नहीं’

BJP के एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हुई कि उद्धव ठाकरे आम कमर्शियल विमान से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देवेंद्र फडणवीस तो मुंबई-नागपुर नियमित रूप से विमान से आते-जाते हैं, इसलिए उनकी यात्रा में कोई नई बात नहीं।’’

लाड ने आगे कहा कि राजनीतिक विरोध के बावजूद हम दुश्मन नहीं हैं। बातचीत हमेशा दोस्ताना रहती है। उद्धव ठाकरे मेरी बेटी की शादी में अपने परिवार के साथ आए थे। फडणवीस भी सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध रखते हैं। दोनों नेताओं का एक ही विमान से सफर करना बिल्कुल राजनीतिक नहीं था।

Advertisement

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट हुई। पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने का फैसला किया, जिससे उद्धव ठाकरे को झटका लगा। 

यह भी पढ़ें: 'केतन के हेयर पैच के बारे में सिया को पता था...', विग वाले बयान पर फूटा पिता का गुस्सा, कहा- वो ना कह सकती थी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड