सिया के भाई के बाद माता-पिता से घंटों सवाल जवाब, मोबाइल फोन से मिले सबूत और..., कहां तक पहुंची केतन हत्याकांड की जांच, डिप्टी एसपी ने दी जानकारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है। सिया के परिवारवालों से भी पूछताछ हो रही है। आज सिया गोयल के माता-पिता, प्रवीण गोयल और पूजा गोयल लोनावाला पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उनसे घंटों सवाल जवाब किए गए।
- भारत
- 3 min read

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है। पुणे पुलिस केस और परिवार से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रही ताकि हत्याकांड की गुत्थी सुलाझाई जा सकी। शुक्रवार को सिया के भाई से पुलिस ने घंटों सवाल जवाब किए। वहीं, आज सिया के माता-पिता लोनावाला पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उनसे कई सवाल-जवाब किए गए। महाराष्ट्र डिप्टी एसपी गजानन टोम्पे ने हत्याकांड की जांच कहां तक पहुंची इसकी बारे में डिटेल जानकारी दी है।
सिया के भाई से पूछताछ में भी नए खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उसे अपनी बहन सिया गोयल और चेतन चौधरी के अफेयर की पहले से जानकारी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने यह बात परिवार या किसी अन्य व्यक्ति से क्यों नहीं बताई। इसकी सच्चाई जानने के लिए आज सिया के माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया गया।
सिया के माता से पूछताछ
केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनके मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है। दोनों पुलिस रिमांड पर है। इस बीच सिया के परिवारवालों से भी पूछताछ हो रही है। आरोपी सिया गोयल के माता-पिता, प्रवीण गोयल और पूजा गोयल लोनावाला पुलिस स्टेशन पहुंचे।
डिप्टी एसपी ने बताया जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?
डिप्टी एसपी गजानन टोम्पे ने केतन अग्रवाल मर्डर केस पर बताया, "हमने सिया के भाई का बयान दर्ज किया है। उसके माता-पिता को भी आज बुलाया गया और उसके रिश्तेदारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। संबंधित पक्ष पूरा सहयोग कर रहे हैं और सही जवाब दे रहे हैं। मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। हम तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बयान दर्ज करने की कार्रवाई करेंगे। आरोपी से सबूत के तौर पर मोबाइल फोन जैसी चीज़ें जब्त की गई हैं और उन्हें FSL भेजा जा चुका है।
Advertisement
कैसे हुई केतन की हत्या
पुणे के युवा रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस की पुलिस अब तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। 20 साल की सिया गोयल, जो केतन की मंगेतर थी, उसने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर इतनी चालाक साजिश रची। दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग पर ले जाकर 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। पुलिस की जांच हर रोज नया खुलासा कर रही है।