मुंबई लोकल में सुरक्षा, कलवा-ऐरोली रेल लिंक और रफ्तार...48 यात्री संगठनों ने रखीं 8 मांगें, जानिए क्या मिला जवाब

यात्री संगठनों ने दिवा-वसई-पनवेल के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, कल्याण जंक्शन की क्षमता में विस्तार तथा सीएसएमटी तक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की मांग भी रखी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
mumbai local
मुंबई लोकल में सुरक्षा, कलवा-ऐरोली रेल लिंक और रफ्तार...48 यात्री संगठनों ने रखीं 8 मांगें, जानिए क्या मिला जवाब | Image: X

ठाणे-मुंबई क्षेत्र की रेल यात्री समस्याओं और उपनगरीय रेल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 48 यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से मुलाकात की। डोंबिवली जिमखाना में हुई इस बैठक में मुंबई उपनगरीय रेलवे की क्षमता, सुरक्षा और सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने सहित यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में यात्री संगठनों ने कलवा-ऐरोली रेल लिंक परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग प्रमुखता से रखी। इसके अलावा बदलापुर-कर्जत और कल्याण-कसारा रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन के काम में तेजी, ठाणे से कर्जत/कसारा के बीच शटल सेवा शुरू करने तथा आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू कर लोकल ट्रेनों के बीच का अंतर यानी हेडवे कम करने की मांग भी की गई।

दिवा-वसई-पनवेल के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी की भी मांग

यात्री संगठनों ने दिवा-वसई-पनवेल के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, कल्याण जंक्शन की क्षमता में विस्तार तथा सीएसएमटी तक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की मांग भी रखी। संगठनों का कहना है कि इन उपायों से उपनगरीय रेल नेटवर्क पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने और यात्रियों को अधिक सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

संगठनों को मिला ये जवाब

प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन रविंद्र चव्हाण को सौंपा। चव्हाण ने यात्री संगठनों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर आवश्यक पहल और संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने रेल व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने, यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सीधी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा लंबित रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। बैठक में कल्याण-डोंबिवली के उपमहापौर राहुल दामले, भालचंद्र लोहकरे, नवरे काका, मधुताई कोटियन, लताताई आरगडे, नंदकुमार देशमुख, अनिताताई, वंदनाताई सोनवणे, सिद्धेश देसाई और अनिकेत घमंडी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- कान से ब्लूटूथ तक हटाने नहीं देता था सोनू... निधि तिवारी सुसाइड केस में मां के बयान से नया ट्विस्‍ट, बताया बॉयफ्रेंड से होटल में कैसे हुई मुलाकात
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड