कान से ब्लूटूथ तक हटाने नहीं देता था सोनू... निधि तिवारी सुसाइड केस में मां के बयान से नया ट्विस्‍ट, बताया बॉयफ्रेंड से होटल में कैसे हुई मुलाकात

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध खुदकुशी के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाली परतें खुलती जा रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
nidhi tiwari suicide case mother says boyfriend kept 24 hour watch, daughter was under stress he made her keep Bluetooth
कान से ब्लूटूथ तक हटाने नहीं देता था सोनू... निधि तिवारी सुसाइड केस में मां के बयान से नया ट्विस्‍ट, बताया बॉयफ्रेंड से होटल में कैसे हुई मुलाकात | Image: Instagram

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध खुदकुशी के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाली परतें खुलती जा रही हैं। इस केस में पुलिस की सुई अब मृतका के कथित बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर आकर टिक गई है। पंजाब का रहने वाला सोनू सिंह घटना के बाद से ही अपना मोबाइल बंद करके फरार है। वहीं, मृतका की मां ने आरोपी पर गंभीर मानसिक उत्पीड़न और पाबंदी लगाने के आरोप लगाए हैं।

मृतका की मां हेमलता तिवारी ने बताया कि निधि तिवारी मोरवा स्थित 'होटल जीएस ग्रैंड' में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। यह क्षेत्र नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) का प्रशासनिक केंद्र होने के कारण व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र रहता है। NCL की एक आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत इंजीनियर सोनू सिंह अक्सर सिंगरौली आता था और इसी होटल में ठहरता था। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम-संबंधों में बदल गई।

सोनू दो बच्चों का है पिता, निधि पर हर वक्‍त रखता था नजर

हेमलता तिवारी के अनुसार, सोनू पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। परिवार ने निधि को सोनू के शादीशुदा होने की सच्चाई बताकर इस रिश्ते से दूर रहने की सलाह भी दी थी, लेकिन वह सोनू के प्रभाव से बाहर नहीं निकल सकी।

Advertisement

24 घंटे ब्लूटूथ और ऑनलाइन निगरानी का दबाव

हेमलता तिवारी ने बताया कि सोनू सिंह निधि को लेकर बेहद पजेसिव और शक्की मिजाज का था। वह निधि पर हर वक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन नजर रखता था।
"सोनू के दबाव के कारण निधि को हर समय कान में ब्लूटूथ लगाकर रखना पड़ता था। यदि घर पर कोई रिश्तेदार भी आ जाता, तो सोनू उस पर चरित्र-शंका करते हुए तरह-तरह के आरोप लगाता था। इसी डर से निधि को हमेशा ऑनलाइन रहना पड़ता था।"

Advertisement

रिश्तेदारों के आने पर भी करता था सवाल

वहीं, परिवार के किसी रिश्तेदार के घर आने पर भी सोनू कथित तौर पर सवाल-जवाब करता था। मां के मुताबिक, इसी वजह से निधि काफी समय तक ऑनलाइन और फोन के संपर्क में रहती थी। निधि के कान में हमेशा ब्लूटूथ लगा रहता था।

बैढ़न में बनवा रही थी आलीशान घर

मां हेमलता तिवारी के मुताबिक, निधि बैढ़न में अपना घर भी बनवा रही थी और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह तनाव में रहती थी। बैढ़न वाला घर लगभग तैयार हो गया था। कुछ ही काम वहां बचा था। सोशल मीडिया और जॉब से ही वह कमाई की थी।

पिता ने छोड़ा साथ, निधि ही थी घर का सहारा

पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो निधि के पिता अशोक तिवारी भी सिंगरौली में ही नौकरी करते थे। ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने परिवार से सारे नाते तोड़ लिए और पत्नी व बेटियों को बेसहारा छोड़ दिया। इसके बाद मां हेमलता ने मेहनत-मजदूरी कर बेटियों को पाला। निधि घर की सबसे बड़ी बेटी थी और रिसेप्शनिस्ट की नौकरी से पूरे घर का खर्च उठा रही थी।

घटना वाले दिन का पूरा घटनाक्रम

घटना वाले दिन निधि ने सुबह घर में पूजा-पाठ की और फिर अपने कमरे में ऊपर चली गई। उसने हमेशा की तरह कान में ब्लूटूथ लगाया हुआ था। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी सोनू सिंह का फोन सीधे निधि की मां के पास आया। सोनू ने घबराए हुए लहजे में कहा- "आंटी, जल्दी ऊपर जाइए, निधि फांसी लगा रही है।" फोन सुनते ही परिजन घबराकर ऊपर पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर निधि पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वायरल हुआ दर्दभरा सोशल मीडिया स्टेटस

निधि की मौत से ठीक पहले लिखा गया एक सोशल मीडिया स्टेटस अब पुलिस जांच और समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। निधि ने पोस्‍ट में लिखा- "इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया... इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को..."

यह स्टेटस स्पष्ट संकेत दे रहा है कि वह रिश्ते में गंभीर भावनात्मक आघात, अकेलेपन और मानसिक दबाव से जूझ रही थी। फिलहाल पुलिस बंद मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखकर आरोपी सोनू सिंह की लोकेशन ट्रैक करने और मामले के हर पहलू की विस्तृत जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें- सिया ने किया इशारा, आशिक चेतन ने पैर से दिया धक्का...केतन हत्याकांड के चश्मदीद ने बताई बेवफाई और मर्डर की कहानी, बोला- मुझे भी मारने की दी थी धमकी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड