Aaj Ka Mausam Update: चिलचिलाती गर्मी से दिल्लीवालों को मिली राहत, यूपी से बिहार तक IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी; जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam Update: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-सुबह अचानक आए आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत दी है। जिससे सुबह के समय मौसम खुशनुमा बना रहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Aaj Ka Mausam Update
Aaj Ka Mausam Update | Image: ANI

Aaj Ka Mausam Update: देश के बड़े हिस्से में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी और तपिश के बीच अब मौसम के मिजाज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-सुबह आई आंधी और बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया है, जिससे लोगों को लू के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिलेंगे।

गर्मी का रिकॉर्ड और राहत की उम्मीद

पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के बांदा ने गर्मी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को पारा 47.6 डिग्री तक जा पहुंचा था, जो वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक था। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई से एक नया विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देगा, जिससे उत्तर भारत के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

दिल्ली और यूपी में मौसम का हाल

राजधानी में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आने की संभावना है। धूल भरी आंधी स्वास्थ्य और यातायात के लिए चुनौती बन सकती है।
यूपी के बांदा और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के बाद अब बारिश के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं पंजाब और हरियाणा में भी 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट

IMD के मुताबिक, 29 अप्रैल को पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे अधिक रहेगा। आपको बता दें, असम और मेघालय में भी भारी बारिश की चेतावनी है। बिहार में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान और गुजरात में फिलहाल गर्मी और धूल भरी आंधी का सितम जारी रहने वाला है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Bengal Election 2026 Phase 2 Voting LIVE: बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू, पल-पल का अपडेट
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड