Delhi Weather Update: दिल्ली में कहीं छाए बादल, कहीं खिली धूप; तापमान 25.8 डिग्री

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update: Chance Of Rain Expected This Weekend With Strong winds
दिल्ली का मौसम | Image: X

Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Hair Growth: रुक गई है हेयर ग्रोथ? एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये चीजें, घुटने तक लम्बे हो जाएंगे बाल!

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड