अपडेटेड 5 August 2024 at 08:34 IST
Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश का तांडव, कई जगह पेड़ उखड़े; टहनी गिरने से एक की मौत
सोमवार की सुबह ठंडी हवा लेकर आई और सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली, साथ ही जलभराव और पेड़ उखड़ने की पांच शिकायतें भी मिलीं हैं।
- भारत
- 2 min read

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज करने के बाद, अब तेज हवाओं ने यहां का रुख कर लिया है, सोमवार की सुबह ठंडी हवा लेकर आई और सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली।
तेज हवाओं से कई जगह पेड़ गिरने की खबरे भी आ रही है, वहीं पेड़ की टहनी गिरने से एक युवक की मौत की भी खबर सामने आई है। दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने कहा कि उसे दक्षिण, मध्य और रोहिणी इलाकों से जलभराव और पेड़ उखड़ने की पांच शिकायतें मिलीं। हवा इतनी तेज चल रही है कि रास्तों में पड़ गिर रहे हैं, वहीं एक व्यक्ति साइकिल से रास्ते पर जा रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते पर ही अचानक पेड़ उस पर गिर जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी।
तेज हवाओं के साथ बारिश, छाए रहेंगे बादल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज (सोमवार) आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कल दिल्ली में तापमान सामान्य से ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन आज सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है।
पेड़ की टहनी गिरने से साइकिल सवार की मौत
वहीं उत्तरी दिल्ली के खैबर पास इलाके में रविवार को एक पेड़ की टहनी गिरने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अनीस को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
यह भी पढ़ें : गुजरात : NDRF ने 7 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित बाहर निकाला
तेज हवाओं के कारण टूटी पेड़ की टहनी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पेड़ की टहनी गिरने से एक व्यक्ति की मौत की PCR कॉल सिविल लाइंस थाने में रात करीब साढ़े नौ बजे आई। अधिकारी ने बताया कि अरुणा नगर निवासी अनीस खैबर इलाके के पास मेन रोड पर साइकिल से जा रहे थे, तभी तेज हवाओं के कारण पेड़ की टहनी टूटकर उनके सिर पर गिर गई। उन्होंने बताया कि अनीस को उनके बेटे सरफराज ने तुरंत परमानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 08:34 IST