Weather: दिल्ली में 7 जून तक रोज बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, कई राज्यों में वक्त से पहले मानसून की एंट्री; जानें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में 2 से 5 जून तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बताया कि कई राज्यों में इस बार प्री मानसून देखने को मिलेगा, ऐसे में बारिश का दौर जल्द ही शुरू हो जाएगा। जानें दिल्ली में 7 जून तक मौसम का हाल कैसा रहेगा? पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

Weather Update: दिल्ली में आने वाले 6 दिनों तक तेज हवा चलने और हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में दिल्लीवासियों को इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 2 जून से लेकर 5 जून तक बारीश और तूफान आ सकते हैं, ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी अब 38 डिग्री तक रह जाएगी।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
2 जून: 39°C / 27°C। गरज-चमक के साथ बारिश, कोई चेतावनी नहीं।
3 जून: 40°C / 28°C। गरज-चमक वाली बारिश की संभावना।
4 जून: 41°C / 29°C ( हफ्ते का सबसे गर्म दिन), दोपहर और शाम के वक्त गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। येलो अलर्ट जारी।
5 जून: 40°C / 30°C। गरज-चमक के साथ बारिश का संभावना रहेगी।
6 जून: पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।
7 जून: आसमान साफ रहेगा, लेकिन बारिश नहीं होगी।
कई राज्यों में बदला मौसम?
दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इन राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की-मध्यम बारिश हो सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस बदलाव से तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
IMD ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर 2 जून की रात और 4 जून को दोपहर और शाम के वक्त जब तूफान आए तो उस समय पेड़ों के नीचे न रुकें, ऊंची इमारतों और खुले में बिजली के उपकरणों से दूरी बनाकर रखें।