'धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी', पंजाब में 3 घंटे के अंदर डबल ब्लास्ट के बाद रोहड़ू के SDM ऑफिस और अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी

शिमला में स्कूलों के बाद अब रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Multiple Schools, 2 Flights, Secretariat Receive Bomb Threats in Chandigarh, Probe On
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

शिमला में स्कूलों के बाद अब रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह शिमला के भराड़ी सड़क पर धमकी भरे पोस्टर लगे मिले। वहीं रोहड़ू में भी धमकी के बाद हड़कंप मच गया है।

भराड़ी सड़क पर लगे पोस्टरों में रोहड़ू SDM कार्यालय और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पोस्टर में लिखा है कि "धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी"।

रोहड़ू प्रशासन अलर्ट

धमकी मिलते ही रोहड़ू प्रशासन अलर्ट हो गया। SDM दफ्तर और कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शिमला पुलिस ने भराड़ी में मिले पोस्टरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। रोहड़ू में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां धमकी देने वालों का पता लगाने में जुटी हैं। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पंजाब में क्या हुआ?

जालंधर और अमृतसर में कुछ ही दिनों के भीतर दो अलग-अलग धमाके होने के बाद पंजाब को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और इन घटनाओं की जांच के लिए कई एजेंसियों को लगाया गया है।

Advertisement

मंगलवार को सामने आए जालंधर धमाके के CCTV फुटेज में वह पल कैद हो गया, जब BSF चौक इलाके के पास एक जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि फुटेज में धमाके से कुछ ही पल पहले, घटनास्थल के पास एक स्कूटर खड़ा दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस धमाके से पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा और आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली समेत NCR के कई हिस्सों में बारिश-तूफान की चेतावनी, IMD का अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड