Delhi: कलेजे के टुकड़े को ढूंढने के लिए खुद नाले में उतर गया था पिता, 3 दिन बाद जसोले के उसी नाले से मिला 15 साल के बेटे का शव
दिल्ली के जसोला में खुले नाले में गिरे 15 साल के बच्चे मिथुन का शव 3 दिन बाद बरामद हुआ है। शनिवार से ही बच्चे की तलाश की जा रही थी लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली के जसोला में खुले नाले में गिरे 15 साल के बच्चे मिथुन का शव 3 दिन बाद बरामद हुआ है। शनिवार से ही बच्चे की तलाश की जा रही थी लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। मंगलवार को बच्चे का शव नाले से बरामद किया जा सका। शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर दिल्ली फायर सर्विस को घटना की सूचना दी गई। फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
तीन दिन निकल गए लेकिन बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल सका था और अब बच्चे की लाश मिली है। आपको बता दें कि बच्चे के बारे में पता नहीं चलने पर बेबस पिता उसे ढूंढने के लिए खुद ही कचरे में उतर पड़ा था। बेटे मिथुन को खोजने के लिए पिता काले पानी वाले उस खुले नाले में उतर गया, जिसमें उनका बच्चा स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुए गिर गया था। बच्चा हादसे के पहले स्कूल जाने वाला था। वह यूनिफॉर्म में था। अचानक वह नाले में गिर गया।
नाले में बेटे को खोजने खुद उतर गया था पिता
शव मिलने से कुछ समय पहले मिथुन के पिता अवधेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह नाले में जमा कचरा अपने हाथों से हटाते दिखे। वह बेहद परेशान नजर आए। अवधेश ने कहा कि अगर यह कचरा हटा दिया जाए तो उनका बेटा मिल जाएगा। इसके बाद वह खुद नाले में उतर गए। उन्होंने हाथों से कचरा हटाकर बेटे को खोजने की कोशिश की।
Advertisement
इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया। पिता कई दिनों से अपने बेटे की तलाश में जुटा था। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था। उसमें वह डंडे की मदद से नाले में बेटे को खोजते दिख रहे थे।
पतंग के पीछे भागते-भागते नाले में गिरा था मिथुन
Advertisement
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला गांव में शनिवार सुबह पतंग के पीछे भागते समय 15 साल का मिथुन एक खुले नाले में जा गिरा था। पिछले चार दिनों से बच्चे की तलाश की जा रही थी। आखिरकार मंगलवार को बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।
मिथुन आठवीं क्लास का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह लापता हो गया था। उसके परिवार और अधिकारियों को शक हुआ कि वह घर के पास के नाले में गिर गया है। बच्चे का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दिल्ली के जसोला इलाके में रहकर बच्चे के पिता में मजदूरी का काम करता है।