दिल्ली में यमुना का पानी बन गया 'जहर', BJP के नेता कर रहे लाइव टेस्ट; फोड़ा AAP की सरकार पर ठीकरा

Delhi News: दिल्ली में यमुना नदी पर जहरीले झागों की सफेदी छाई है। पिछले दो दिन से कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता देखा गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi yamuna river pollution
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण पर सरकार को घेरा। | Image: Video Grab

Delhi Pollution: दिल्ली का जल-पानी सब जहरीला हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में छाए धुएं के बादल इसका सबूत दे रहे हैं तो झाग उगल रही यमुना नदी जहरीले पानी की दास्तां बयां कर रही है। पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा हालात बिगड़े हैं। इन सबके लिए अब भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। बकायदा लाइव टेस्ट दिखाकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर प्रहार किया जा रहा है।

बीजेपी के नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला यमुना नदी का हाल देखने गए। इसका एक वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला। साथ ही वीडियो में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तरफ से बार-बार यमुना की सफाई को लेकर किए गए वादों की क्लिप भी जोड़ी है। वीडियो में अगर यमुना नदी का हाल देखा जाए तो बहुत गंभीर स्थिति है।

शहजाद पूनावाला ने लगाए दिल्ली पर आरोप

शहजाद पूनावाला ने लाइव टेस्ट करके दिखाया है। पूनावाला ने एक बोतल में यमुना नदी का पानी भरा और उसका BOD लेवल बताया। बीजेपी नेता ने दावा किया कि यमुना नदी के पानी का BOD लेवल अभी दिल्ली में 93 मिलीग्राम प्रति लीटर है, जो 5 मिलीग्राम प्रति लीटर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी में पानी नहीं जहर है। वजीराबाद से ओखला तक 22 किमी का हिस्सा यमुना का दिल्ली में आता है, जो पूरी नदी का एक-दो प्रतिशत हिस्सा मात्र है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली यमुना नदी को प्रदूषण करने के लिए 80 प्रतिशत जिम्मेदार है।

यमुना जहरीले झागों से भरी, AQI 300 पार

फिलहाल दिल्ली में यमुना नदी पर जहरीले झागों की सफेदी छाई है। पिछले दो दिन से कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता देखा गया है। उसके अलावा वायु प्रदूषण भी 300 के पार पहुंच चुका है। दिल्ली के आनंद विहार और अक्षरधाम इलाके में सुबह 8 बजे AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 334 पर पहुंच गया, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है। इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में सुबह 8 बजे AQI 251 दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तिहाड़ से बाहर निकलते ही सत्येन्द्र जैन क्यों बोले- आतिशी जी आपको जेल...

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड