अपडेटेड 12 February 2026 at 10:04 IST

क्या साजिश के तहत लीक हुई पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब? इन देशों में ऑनलाइन बिकने लगी थी बुक, जांच में खुलासे

MM Naranae Book: एमएम नरवणे की किताब लीक मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। मामले की शुरुआती जांच में साजिश के संकेत मिले हैं। अब पुलिस इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी खंगाल रही है।

Follow : Google News Icon  
MM Naravane & Rahul Gandhi
एमएम नरवणे किताब विवाद मामला | Image: ANI

MM Naravane Book Controversy: पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब 'फॉर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' (Four Stars of Destiny) को लेकर सियासी संग्राम जारी है। इस बीच मामले में दिल्ली पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में किताब लीक मामले में सुनियोजित साजिश के संकेत मिले हैं। मामले में जांच का दायरा अब विदेशों तक पहुंच गया है।

इन देशों में ऑनलाइन शुरू हो गई थी बिक्री

सूत्रों के जानकारी मिली है कि नरवणे की किताब को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (MoD) की अनिवार्य क्लीयरेंस प्रक्रिया को बाईपास कर कॉर्डिनेटेड तरीके से लीक किया गया। जांच में सामने आया कि इस किताब का सर्कुलेशन कई देशों जैसे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और अमेरिका में हुआ। इतना ही नहीं इन देशों में इस किताब की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सबसे पहले बिक्री शुरू होने की बात सामने आई।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी खंगाल रही है पुलिस

मामले में स्पेशल सेल ने आपराधिक साजिश की धाराओं में FIR दर्ज की है। इसके अलावा जांच का दायरा अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया तक बढ़ाया गया है। पूरे मामले को लेकर डिजिटल ट्रेल, पब्लिशिंग नेटवर्क और इंटरनेशनल लिंक की गहन जांच जारी। इसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने पेंगुइन इंडिया को भेजा नोटिस

इससे पहले दिल्ली पुलिस की ओर से किताब लीक मामले में इसकी प्रकाशक पेंगुइन इंडिया को एक नोटिस जारी किया जा चुका है। एक बयान में बताया गया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए कई सवाल पूछे गए हैं और जवाब मांगे गए हैं।

Advertisement

विवाद की शुरुआत तब हुई जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में इसका जिक्र किया, जिस पर कई नेताओं ने आपत्ति जताई और कहा कि ये किताब अब तक प्रकाशित नहीं हुई है। इतना ही नहीं, राहुल संसद में बुक की एक कॉपी भी लेकर आए थे। 

प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने सोमवार (9 फरवरी) को एक बयान में साफ किया था कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आत्मकथा अभी प्रकाशित नहीं हुई है। प्रकाशक ने इसकी बिना अनुमति प्रसार पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Advertisement

लिखित बयान में कहा गया कि किताब की कोई भी प्रति न छपी हुई और न ही डिजिटल रूप में - प्रकाशित, वितरित, बेची या किसी भी अन्य तरीके से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में किताब के अवैध वितरण के खिलाफ उपलब्ध सभी कानूनी उपाय अपनाया जाएगा। पेंगुइन के इस बयान को पर एम एम नरवणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर करते हुए लिखा, "पुस्तक की वर्तमान स्थिति यही है।"

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में चुनाव के बीच एक और हिंदू युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर कई गहरे घाव, हाथ-पैर भी थे बंधे
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 10:04 IST