अपडेटेड 12 February 2026 at 08:34 IST
बांग्लादेश में चुनाव के बीच एक और हिंदू युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर कई गहरे घाव, हाथ-पैर भी थे बंधे
Hindu in Bangaldesh: बांग्लादेश में चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच अल्पसंख्यकों पर हमले थम नहीं रहे। गुरुवार, 11 फरवरी को मौलवी बाजार इलाके में 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे और शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। युवक की हत्या की आशंका है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Bangaldesh news: बांग्लादेश में आज (12 फरवरी) मतदान का दिन है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद यह पहला बड़ा चुनावा है। इस बीच बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार (11 फरवरी) चम्पारा इलाके में चाय बागान से एक युवक की लाश मिली। घटना चुनाव से ठीक एक दिन पहले की है।
खून से लथपथ था शव
मृतक युवक की पहचान 28 साल के रतन शुभ कर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इतना ही नहीं लाश खून से लथपथ थी और हाथ-पैर भी बंधे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि रतन को प्रताड़ित भी किया गया।
बागान में ही काम करता था युवक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने 11 फरवरी सुबह 10 बजे बागान में युवक के शव को देखा, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवक रतन चम्पारा चाय बागान में काम करता था और वह इस्लामपुर यूनियन में शामिल था।
'शरीर पर कई धारदार हथियार से किए वार'
रतन के बड़े भाई लक्ष्मण कर ने कहा कि परिवार एक रात पहले से ही उसकी तलाश कर रहा था। हमें सुबह सूचना मिली कि उसका शव बागान में पड़ा है। हम वहां गए और उसकी पहचान की। चश्मदीदों और रतन के सहकर्मियों के अनुसार मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे। शरीर से खून बह रहा था और गहरे घाव देखने को मिल रहे थे।
Advertisement
थाना प्रभारी अब्दुल अवल ने मामले को लेकर कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेजा गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।
इससे पहले बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के त्रिशाल में तीन दिन पहले 9 फरवरी रात सुशेन चंद्र सरकार नाम के एक हिंदू युवक की हत्या हुई थी। 62 साल के चावल व्यापारी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। अज्ञात हमलावरों ने दुकान में घुसकर उन पर धारदार हथियार से हमला किया और हत्या कर दी। इस दौरान बदमाश लाखों रुपए भी लूटकर ले गए। मृतक चौराहे पर मौजूद भाई भाई एंटरप्राइज के मालिक थे।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 08:34 IST