भारत के एक जवान को मारने पर 3 लाख का इनाम, इस्लामाबाद में आतंकियों का कॉल सेंटर और दिल्ली को दहलाने की खौफनाक साजिश...भट्टी मॉड्यूल का हुआ पर्दाफाश

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित आतंकियों के कॉल सेंटर के जरिए दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना थी। भट्टी मॉड्यूल के खेल का पर्दाफाश हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan terror module
भारत को दहलाने की पाकिस्तान से रची जा रही थी साजिश, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | Image: X

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पाकिस्तान स्थित हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े कुल आठ सदस्यीय मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। इसमें पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा अब पांच और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित आतंकियों के कॉल सेंटर के जरिए दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ISI समर्थित कथित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) का प्रचार करने के निर्देश दिए गए थे।

TTH के लिए काम करने का था निर्देश

दिल्ली-NCR में TTH के समर्थन में ग्रैफिटी (दीवारों पर लिखावट) और पोस्टर लगाने का काम किया जा रहा था। TTH ने हाल ही में पंजाब के अमृतसर (मजीठा) में ASI की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस ने 5 अवैध हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। शहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्य आबिद जट्ट के पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

इस्लामाबाद में ISI का कॉल सेंटर

पुलिस के अनुसार, इस्लामाबाद में संचालित आतंकी संगठन ISI के कॉल सेंटर के जरिए भारतीय युवाओं को रेडिकल बनाने और नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। शहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्य आबिद जट्ट के पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिसकर्मियों की रेकी और उन्हें धमकाने वाले कई वीडियो भी बरामद हुए, जिन्हें पाकिस्तान भेजा गया था।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और काम

  • सोहेल (फरीदाबाद, हरियाणा): TTH के समर्थन में दिल्ली और फरीदाबाद में ग्रैफिटी बनाई। वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान स्थित हैंडलर को भेजे। इस काम के बदले उसे 5,000 रुपये मिले थे।
  • सोनू मीणा (घिटोरनी, दिल्ली): नेटवर्क के लिए हथियार जुटाने और फंडिंग का काम करता था। उसके पास से 3 पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।
  • सचिन कुमार मीणा (दौसा, राजस्थान): सोनू मीणा का सहयोगी। उसके पास से 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।
  • मोहम्मद कैफ (नूंह/मेवात, हरियाणा): पाकिस्तान स्थित नेटवर्क के सदस्यों से सीधे संपर्क में था। उसे पुलिसकर्मियों की हत्या, पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी तथा युवाओं की भर्ती का काम सौंपा गया था। आबिद जट्ट के पोस्टर लगाने के भी निर्देश मिले थे।
  • मोहम्मद रिहान (मेरठ, उत्तर प्रदेश): मेरठ में आबिद जट्ट के पोस्टर लगाए। पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के लिए उसे 3 लाख रुपये का लालच दिया गया था। साथ ही TTH की ग्रैफिटी बनाने और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी का काम भी सौंपा गया था।

पहले इन तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  • सोयब (अमरोहा, उत्तर प्रदेश): पुलिसकर्मियों को मारने की धमकी वाला वीडियो बनाकर हैंडलर को भेजा। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए।
  • अनमोल राय उर्फ अन्नू (निवाड़ी, मध्य प्रदेश): आबिद जट्ट के पोस्टर लगाने का काम करता था। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के निर्देश मिले थे।
  • रवि कश्यप (अमरोहा, उत्तर प्रदेश): हथियार लहराते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाने का वीडियो बनाया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
     

पुलिस की जांच जारी

स्पेशल सेल के मुताबिक, यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के निर्देश पर भारत में आतंकी और आपराधिक गतिविधियां अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। जांच जारी है और मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भारत भरोसेमंद सहयोगी है... G-7 में PM मोदी और ट्रंप वार्ता की बड़ी बातें

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड