रेखा गुप्ता को CM चुने जाने के बाद क्यों और किसने दिए 501 रुपये? नहीं रहा दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की खुशी का ठिकाना

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता को 501 रुपये हरियाणा में बीजेपी के दिग्गज नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने दिए, जो दिल्ली में नए मुख्यमंत्री चुनने को लेकर पर्यवेक्षक बनाए गए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi newly elected CM Rekha Gupta
दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता | Image: Facebook

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। वो गुरुवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री और चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी और हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान पिछले दिन विधायक दल की बैठक में हुआ। यहां एक वाकया ऐसा भी हुआ, जब रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद 501 रुपये मिले। इन पैसों को लेकर दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता बेहद खुश दिखीं।

असल में रेखा गुप्ता को 501 रुपये आशीर्वाद के तौर पर दिए गए थे, जो अक्सर भारतीय परंपरा में सम्मान और संस्कार को दिखाते हैं। रेखा गुप्ता को 501 रुपये हरियाणा में बीजेपी के दिग्गज नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने दिए, जो दिल्ली में नए मुख्यमंत्री चुनने को लेकर पर्यवेक्षक बनाए गए थे। रेखा गुप्ता हरियाणा से आती हैं और इसीलिए ओम प्रकाश धनखड़ ने आशीर्वाद के तौर पर रेखा गुप्ता को 501 रुपये का शगुन दिया।

धनखड़ ने सिर पर हाथ रखकर दिया रेखा को आशीर्वाद

तस्वीरों में देखा गया कि ओम प्रकाश धनखड़ यहां रेखा गुप्ता के हाथों में 501 रुपये देते हैं और फिर आशीर्वाद के तौर पर सिर पर हाथ रखते हैं। इन्हें कहते भी सुना गया कि दिल्ली में हरियाणा की बेटी CM बनी है। धनखड़ के इतना कहते ही रेखा गुप्ता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने धनखड़ से आशीर्वाद लेने के बाद परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य की तरह गले लगा लिया। इस दौरान रेखा गुप्ता के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।

रेखा गुप्ता दोपहर 12.35 बजे लेंगी CM पद की शपथ

रेखा गुप्ता 20 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी, जो एक ऐसी परंपरा को जारी रखेंगी, जिसकी बराबरी देश के अन्य हिस्सों के लिए करना मुश्किल रहा है। दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की महिला मुख्यमंत्री रही हैं। वो आतिशी की जगह लेंगी।

Advertisement

शालीमार बाग सीट से निर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली में बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य के रूप में काम किया है। इन भूमिकाओं में उन्होंने हाशिए के समुदायों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई अभियान शुरू किए।

यह भी पढ़ें: कितनी अमीर हैं रेखा गुप्ता, परिवार में कौन-कौन? जानिए सबकुछ

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड