रेखा गुप्ता का CM बनना तय? दिल्ली को मिल सकतें हैं दो डिप्टी CM, थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक में ऐलान
देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस बस थोड़ी देर खत्म होना वाला है। मुख्यमंत्री की रेस में रेखा गुप्ता सबसे आगे चल रहीं हैं।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री (Delhi New CM) को लेकर सस्पेंस अब से बस थोड़ी देर में खत्म होने वाला है। बीजेपी विधायक दल की बैठक कार्यालय में बस शुरू होने वाला है। दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। इस बीच एक नाम जो मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रही हैं वो हैं रेखा गुप्ता( Rekha Gupta)। माना जा रहा है कि रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगना तय है।
देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस आज शाम 7 बजे खत्म हो जाएगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बीच शपथ से महज कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कई नए नाम सामने आए हैं। मगर एक नाम जो रेस में सबसे आगे हैं वो रेखा गुप्ता है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे मान लिया गया है।
रेखा गुप्ता सीएम की रेस में आगे
2015 से चुनावी राजनीति में सक्रिय रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से चुनाव जीता।अगर दिल्ली में किसी महिला को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाती है तो रेखा गुप्ता की दावेदारी काफी सबसे मजबूत मानी जा रही है। वह हमेशा प्रभावशाली नेताओं की सूची में शामिल रही हैं। छात्र राजनीति से लेकर दिल्ली की विधानसभा तक, उन्होंने हर स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है।
दिल्ली को मिल सकतें हैं दो डिप्टी CM
रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जन्म के 2 साल बाद ही उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनकी पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है। वो 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। सियासी गलियारों में चर्चा ये भी है कि दिल्ली को दो डिप्टी सीएम मिल सकते हैं। हालांकि, ये सब अभी कयास हैं। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने वाली है। 20 फरवरी को दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा।