Delhi Crime: गणेश चतुर्थी पर दिल्‍ली में 'महापाप', गणपति पंडाल के पीछे युवक की चाकू मारकर हत्या; किसने और क्यों किया ऐसा?

दिल्ली में गणेश चतुर्थी के उत्सव में उस वक्‍त खलल पड़ गई जब गणपति पंडाल के पीछे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
youth killed by stabbing behind Ganesh pandal in West Vinod Nagar on  ganesh chaturthi
Delhi Crime: गणेश चतुर्थी पर दिल्‍ली में 'महापाप', गणपति पंडाल के पीछे युवक की चाकू मारकर हत्या; किसने और क्यों किया ऐसा? | Image: Video Grab/Republic

Delhi Crime: दिल्ली में गणेश चतुर्थी के उत्सव में उस वक्‍त खलल पड़ गई जब गणपति पंडाल के पीछे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक की उम्र 22 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। मामला पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके के राजेंद्र पार्क का है। चूंकि इस हत्याकांड को गणेश पंडाल के पीछे अंजाम दिया गया, इसलिए धार्मिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से इस जांच में जुट गई है। आखिर एक धार्मिक आयोजन वाली जगह के पास हत्या को अंजाम देकर किलर क्या साबित करना चाहता था? ये एक बड़ा सवाल है।

उधर जिस युवक की हत्या हुई है उसकी अबतक शिनाख्‍त नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र पार्क में बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई थी। इसी दौरान रात करीब सवा आठ बजे कुछ लोगों ने पंडाल के पीछे एक युवक को जमीन पर गिरा हुआ देखा, जब वे उसे उठाने के लिए उसके करीब गए तो उन्होंने उसे खून लथपथ पाया। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि पंडाल के आयोजकों से भी बातचीत की जा रही है। एरिया में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया है। मंडावली थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस ने पंडाल में चल रहे आयोजन को तत्काल बंद करवा दिया। पुलिस को मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक पार्क में किसके साथ या क्यों आया था। फिलहाल हत्या के पीछे लूट या पुरानी रंजिश की आशंका पर जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Advertisement

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Advertisement

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर कहां से आए थे और घटना के पीछे असली वजह क्या थी। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Nikki Bhati Murder Case: FIR की कॉपी आई सामने, इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा, गायब है सबसे बड़ा आरोप; आखिर क्यों?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड