फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली: मुस्तफाबाद में युवक को मारी गोली, इलाज जारी; आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस

अज्ञात हमलावरों ने 25 साल के युवक मेहराज को गोली मार दी। युवक के पिता ने फोन कर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Firing in Delhi Mustafabad
Firing in Delhi Mustafabad | Image: X- ANI

Delhi News: बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली दहल उठी। मुस्तफाबाद में गुरुवार (10 अप्रैल) को फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान गोली लगने से 25 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। युवक का इलाज जारी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है।

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसीपी गोकुलपुरी और SHO दयालपुर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

गोली लगने से 25 साल का युवक घायल

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। यहां मुस्तफाबाद की गली नंबर 15 में फायरिंग की घटना हुई। अज्ञात हमलावरों ने 25 साल के युवक मेहराज को गोली मार दी। इसके बाद युवक के पिता ने फोन कर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी। दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

घटना पर आया दिल्ली पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि 10 अप्रैल को रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15, मुस्तफाबाद में पहुंची। पुलिस के अनुसार फोन करने वाले अतीक अहमद नाम के शख्स ने बताया कि उनके बेटे मेहराज (25 साल) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। गोली लगने से मेहराज घायल हो गया और उसे GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना दयालपुर में BNS की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। ACP गोकुलपुरी और SHO दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और FSL घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: दवा लेकर लौट रही थी, तभी 5 लोगों ने कार में खींचा और गैंगरेप कर गोली मारी, महिला ने किया दावा; सच्चाई जानकर पुलिस के उड़े होश

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड