दवा लेकर लौट रही थी, तभी 5 लोगों ने कार में खींचा और गैंगरेप कर गोली मारी, महिला ने किया दावा; सच्चाई जानकर पुलिस के उड़े होश

Bareilly news : पुलिस पूछताछ में महिला ने पूरा सच उगल दिया है। उसने बताया कि जानबूझकर ये पूरी कहानी बनाई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Conspiracy of fake gang rape and kidnapping in Bareilly
सांकेतिक फोटो | Image: Pixabay

Bareilly news : एक पुरानी कहावत है- चोरी, चोरी करने के बाद कोई ना कोई सबूत छोड़ ही देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है। एक तलाकशुदा महिला ने अपने अपहरण और गैंगरेप की ऐसी झूठी कहानी बनाई कि जब सच सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। हद तो तब हो गई, जब महिला ने अपने झूठ को सच साबित करने के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर से अपने कंधे में गोली इंप्लांट करादी।

ये पूरा मामला बरेली के गांधी उद्यान के पास का है। 30 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को गोली लगी है। महिला ने आरोप लगाया था कि 5 लोग उसका कार में अपहरण कर ले गए। इसके बाद 3 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जब उसने बदमाशों के चुंगल से भागने की कोशिश की तो उन्होंने चेन-कुंडल लूटकर उसे गोली मारदी।

CCTV ने खोल दी पोल

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वो मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपने घर वापस जा रही थी, तभी बदमाश उसे काली कार में जबरन ले गए। पुलिस ने जब जांच शुरू की और इलाके के CCTV खंगाले तो महिला की सुनाई कहानी पर शक हो गया। CCTV में महिला एक टेम्पो में लगातार फोन पर बात कर रही थी।

अपहरण, गैंगरेप और गोलीकांड सब फर्जी

पुलिस को जब शक हुआ तो मेडिकल रिपोर्ट की जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि गोली लगाने का दावा फर्जी है। महिला को सीने में गोली फायरिंग से नहीं लगी थी, बल्कि उसने एक झोलाछाप डॉक्टर से ऑपरेशन कर इंप्लांट कराई थी। महिला के कंधे पर एक कट का निशाना था और गोली त्वचा की ऊपरी हिस्स पर फंसी मिली थी।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में महिला ने पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि जानबूझकर ये पूरी कहानी बनाई थी, जिससे कुछ लोकल नेताओं और व्यापारी को फंसा सके। उसने ब्लैकमेल करने के लिए खुद ही अपहरण, हमले और गैंगरेप के झूठे सबूत तैयार किए थे।

ये भी पढ़ें: लंबी-लंबी दाढ़ी, सफेद बाल... भारत की धरती पर लैंड करने के बाद आतंकी तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड