कुहासे का कहर! यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों में टक्कर बाद लगी भीषण आग- Video

यमुना एक्सप्रेसवे के रबूपुरा थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों में भीषण आग लग गई। हादसे का वीडियो सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर कोहरे का कहर देखने को मिला है। शनिवार देर रात एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जेवर से नोएडा की ओर जा रही है दो कारें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों में भीषण आग लग गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार से आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे के रबूपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कोहरे के कारण दो कार आपस में टकरा गई। विजिबिलिटी कम होने के कारण जेवर से नोएडा की तरफ जा रही दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों कारों में भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने तेजी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया, मगर दोनों कार जलकर राख हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रबूपुरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो देखकर अंदेशा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था।

यह भी पढ़ें; कोहरा बना काल... ग्वाटेमाला में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत, 19 घायल
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड