'हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा', चलती बस में महिला से गैंगरेप की घटना पर बोले पूर्व CM केजरीवाल, 2 घंटे तक होती रही दरिंदगी

Delhi News: महिला हर रोज की तरह अपने काम से घर वापस लौट रही थी। इस दौरान उसने एक स्लीपर बस के दरवाजे पर खड़े शख्स से केवल टाइम पूछा था। आरोपियों ने जबरन उसे बस में खींच लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kejriwal on Delhi Gangrape Incident
गैंगरेप की घटना पर अरविंद केजरीवाल | Image: Republic, ANI

Delhi Gangrape news: निर्भया जैसे कांड ने फिर देश की राजधानी दिल्ली को शर्मसार कर दिया है। एक स्लीपर बस में 30 साल की महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। इस घटना पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने 2012 के निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि हमने उस घटना से कुछ सीखा नहीं है।

पूरे समाज के लिए कलंक है हादसा- केजरीवाल

गैंगरेप की इस घटना पर केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने निर्भया से कुछ नहीं सीखा। ये हादसा पूरे समाज के लिए कलंक है।"

क्या है पूरा मामला? 

घटना सोमवार (11 मई) रात रानी बाग इलाके की है। पीड़ित महिला पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है। वे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करके रात के समय अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड पर स्लीपर बस आकर रुकी। महिला ने केवल बस के दरवाजे पर खड़े शख्स से सवाल किया था, "टाइम क्या हुआ है?" इसका जवाब देने की जगह आरोपियों ने उसे बस के अंदर जबरन खींच लिया। इसके बाद चलती बस में करीब दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी होती रही। ये स्लीपर बस बिहार में रजिस्टर्ड है। 



पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान बस कई इलाकों में घूमती रही और वहां से सात किलोमीटर दूर नांगलोई मेट्रो स्टेशन तक गई। इस दौरान वे लगातार मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। करीब दो घंटे बाद आरोपियों ने खून से लथपथ महिला को सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। मेडिकल परीक्षण में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है।

Advertisement

पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के रानी बाग थाने में BNS की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर की गिरफ्तार भी हो चुकी है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल बस को पुलिस ने सीज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कहीं उखड़े पेड़, कहीं गिरी दीवारें... UP में आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, करीब 100 लोगों की मौतें; CM योगी ने दिए ये निर्देश

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड