Delhi Fire: आग लगते ही इलेक्टॉनिक लॉक ने दिया 'धोखा', दरवाजा खुल जाता तो बच जाती 3 जानें; ऐसे श्मशान में बदला विवेक विहार की ये इमारत

दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
vivek vihar ac blast fire tragedy electronic door lock 9 dead 4 storey building mother son found dead inside
Delhi Fire: आग लगते ही इलेक्टॉनिक लॉक ने दिया 'धोखा', दरवाजा खुल जाता तो बच जाती 3 जानें; ऐसे श्मशान में बदला विवेक विहार की ये इमारत | Image: X

दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं, एक बच्चा और 6 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। हादसा सुबह करीब 3:15 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि घर में डिजिटल लॉक (इलेक्टॉनिक लॉक) लगा हुआ था, जो आग लगने के बाद काम नहीं कर पाया। बाहर निकलने की कोशिश में परिवार दरवाजे तक पहुंचा, लेकिन लॉक नहीं खुला। वहीं पर एक ऐसी भी डेडबॉडी मिली जिसने वहां मौजूद हर किसी को झकझोर के रख दिया। ये एक मां और बच्चे की डेडबॉडी थी जिसमें मां ने आखिरी क्षणों तक अपने लाल को बचाने के लिए अपनी बाहों में छिपा रखा था।

फोन किया और बोला लॉक नहीं खुल रहा

एक परिवार के रिश्तेदार ने बताया कि उनकी रिश्तेदार का 3:55 पर फोन आया की डिजिटल लॉक हो गया है जिसकी वजह से वो दरवाजा नहीं खोल पा रही है इस परिवार की भी मौत हो गई। डिविजनल ऑफिसर मुकेश वर्मा ने बताया कि 3 डेडबॉडी छत पर हुए लॉक को तोड़ने के बाद निकाली गई थीं।

Advertisement

दरअसल डिजिटल लॉक होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल पाया था। उन्होंने बताया कि हमने यहां पर पांच सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था और यहां से 15 लोगों की जान बचाई गई थी। अगर वो दरवाजा डिजिटल लॉक नहीं होता तो शायद वो 3 लोग भी बचा लिए जाते जो बंद दरवाजे के पीछे फंस गए थे।

हादसे में मरने वालों की सूची

1. अरविंद जैन (60 वर्ष) पुत्र छोटे लाल निवासी B-13 सेकंड फ्लोर विवेक विहार
2. अनीता जैन (58 वर्ष) पत्नी अरविंद जैन
3. निशांत जैन (35 वर्ष) पुत्र अरविंद जैन
4. आंचल जैन (33 वर्ष) पत्नी निशंक जैन
5. आकाश जैन (डेढ़ साल) पुत्र निशंक जैन
6. शिखा जैन (45 वर्ष) पत्नी नवीन
7. नितिन जैन (50 वर्ष)
8. पत्नी शैली जैन (48 वर्ष)
9. बेटा सम्यंक जैन (25 वर्ष)

Advertisement

बिल्‍डिंग में नियमों का भी हुआ उल्लंघन

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि खराब सिस्टम की वजह से नौ लोगों की जान चली गई। पुलिस की जांच के अनुसार, रिहायशी इलाके में स्थित इस बिल्डिंग की स्टिल्ट पार्किंग और चारों फ्लोर पर कोई एमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट नहीं था। यह बिल्डिंग 800 गज में बनी हुई है और हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट हैं, जबकि सभी फ्लोर पर एग्जिट प्वाइंट सिर्फ एक ही है।

हालांकि, नियम यह कहता है कि एक फ्लोर पर एक ही फ्लैट बनाया जा सकता है लेकिन, नियमों का उल्लंघन करते हुए इस बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट बनाए गए। इस बिल्डिंग में आग लगने के बाद लोगों के पास भागने का सिर्फ एक ही रास्ता था। वहीं, कुछ लोग बिल्डिंग की छत की तरफ भागे तो वहां लॉक लगा हुआ था, जिसकी वजह से कई लोगों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।

CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा-"विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।"

इसे भी पढ़ें- IAS साली की हुकुमत, पत्‍नी की प्रताड़ना और आधी रात वाला झंझट...दिल्‍ली के जज अमन शर्मा सुसाइड केस में पिता ने किए सन्न कर देने वाले खुलासे

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड