IAS साली की हुकूमत, पत्‍नी की प्रताड़ना और आधी रात वाला झंझट...दिल्‍ली के जज अमन शर्मा सुसाइड केस में पिता ने किए सन्न कर देने वाले खुलासे

दिल्‍ली के सफदरजंग इलाके में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमन कुमार शर्मा ने की आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अमन का शव उनके फ्लैट के बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi judge aman sharma suicide case wife ias sister in law harassment father allegation reveal
IAS साली की हुकुमत, पत्‍नी की प्रताड़ना और आधी रात वाला झंझट...दिल्‍ली के जज अमन शर्मा सुसाइड केस में पिता ने किए सन्न कर देने वाले खुलासे | Image: X

दिल्‍ली के सफदरजंग इलाके में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमन कुमार शर्मा ने की आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अमन का शव उनके फ्लैट के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटा लंबे समय से वैवाहिक विवादों और मानसिक उत्पीड़न से जूझ रहा था। अमन के पिता ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे बेटे का फोन आया। अमन ने कहा, 'पापा, जीना मुश्किल हो गया है।' पिता ने तुरंत समझाया और अलवर से दिल्ली रवाना होकर आधी रात तक घर पहुंचे।

वहां अमन ने बताया कि पत्नी स्‍वाती (जो खुद जज हैं) के साथ दो माह से झगड़े चल रहे थे। घर में साली निधि (आईएएस, जम्मू पोस्टेड) का दबदबा था। हर फैसला उसी की मर्जी से होता था। अमन खुद को असहाय बताते थे। पिता ने बहू से बात की तो उन्होंने घर से निकल जाने की चेतावनी दी और पुलिस बुलाने की बात कही। रिश्तेदारों से मदद मांगी, लेकिन बहू के माता-पिता व चाचा ने मुंह फेर लिया। रात में घर में तकरार चली। अमन रो रहे थे। अचानक गायब होने पर फोन की घंटी बाथरूम से सुनाई दी। दरवाजा तोड़ने पर अमन पत्नी की चुन्नी से लटके मिले।

कई मामलों का फैसला सुना चुके थे अमन

ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक शर्मा 19 जून 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज में शामिल हुए थे। सेवा के दौरान वे जेएमएफसी और सिविल जज के रूप में मामलों की सुनवाई कर चुके थे। पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट शर्मा अक्टूबर 2025 से नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

पुलिस जांच जारी

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। डीसीपी ने कहा, 'सभी पहलुओं से जांच हो रही है। सुसाइड नोट या अन्य सबूत मिलने पर कार्रवाई होगी।' अभी तक किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। इस घटना ने न्यायिक पेशे में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- वो जिंदा हैं...ईरान ने मोजतबा खामेनेई के हेल्‍थ अपडेट पर किया बड़ा खुलासा, बोला- हां उस रात वो उस बिल्‍डिंग में थे जहां अली खामेनेई की हुई मौत

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड