दिल्ली में 70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके से मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की 348 ग्राम हेरोइन जब्त की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two smugglers arrested with heroin worth Rs 70 lakh in Delhi
Two smugglers arrested with heroin worth Rs 70 lakh in Delhi | Image: PTI

दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके से मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की 348 ग्राम हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान रसाल पठान उर्फ ​​थंडू (33) और रहीम खान (27) के रूप में हुई है, दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि रसाल पठान पर स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत और लूटपाट से जुड़े तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने 27 मार्च को एक गुप्त सूचना के आधार पर नरेला में दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 348 ग्राम हेरोइन और मादक पदार्थ तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक स्कूटर जब्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि नरेला पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: कठुआ एनकाउंटर में 4 पुलिसकर्मी शहीद, 3 आतंकी ढेर

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड