तुर्कमान गेट हिंसा: पत्थरबाजों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी, एक और आरोपी मोहमद इमरान गिरफ्तार; जुमे के नमाज को लेकर हाई अलर्ट

जुमे की नमाज को देखते हुए फैज-ए-इलाही मस्जिद और इसके आसपास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इधर पत्थरबाजों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Turkman Gate Violence
तुर्कमान गेट हिंसा का एक आरोपी गिरफ्तार | Image: ANI/Republic

Turkman Gate violence: दिल्ली के तुर्कमान गेट पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा के बाद आज, शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है।  फैज-ए-इलाही मस्जिद और इसके आसपास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जुमे की नमाज को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनात की गई। इधर पत्थरबाजों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। एक और आरोपी मोहम्मद इमरान की गिरफ्तारी हुई है।

तुर्कमान गेट हिंसा के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मस्जिद प्रशासन और पुलिस ने मिलकर शांति बनाए रखने लोगों से अपील की है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों पर ही नमाज अदा करने की अपील की गई है। फैज-ए-इलाही मस्जिद और उसके आसपास दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भारी तैनाती की गई है।

जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में धारा 163 (बीएनएस) लागू है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट हैं। वहीं, फैज-ए-इलाही मस्जिद मुख्य संरक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे संयम बरतें और घर या निकटतम मस्जिद में ही नमाज अदा करें।

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हमला

बता दें कि 7 जनवरी की रात को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने तुर्कमान इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए देर रात एक अभियान शुरू किया था। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही थी। एमसीडी ने रामलीला मैदान के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। सोशल मीडिया पर मस्जिद गिराए जाने की अफवाह फैलने से भीड़ जुट गई और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Advertisement

एक और पत्थरबाज मोहम्मद इमरान गिरफ्तार

हिंसा और पत्थरबाजी मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया है। 36 साल का इमरान चांदनी महल का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और ड्रोन फुटेज के आधार पर 30 से अधिक पत्थरबाजों की पहचान की है और छापेमारी जारी है। जांच में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका भी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: 'थूक कर सेंकी तंदूरी रोटी, फिर...', कारीगर जावेद की गंदी हरकत का Video

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड