कब तक चुप बैठोगे...दिल्‍ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस की रडार पर ये महिला, जानिए कौन है ऐमन रिजवी जिसने दिए थे भड़काऊ भाषण

दिल्‍ली के तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान झड़प और पथराव की घटना के पीछे सोशल मीडिया पोस्‍ट एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
aiman rizvi
aiman rizvi | Image: instagram /X

दिल्‍ली के तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान झड़प और पथराव की घटना के पीछे सोशल मीडिया पोस्‍ट एक बड़ी वजह मानी जा रही है। इसमें एक महिला भी पुलिस की रडार पर है। महिला का नाम ऐमन रिजवी है और पुलिस ने उसे आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस महिला ने भी भड़काऊ पोस्ट किए थे। महिला जामिया की रहने वाली है। इसके अलावा पुलिस ने अभी तक 10 लोगों की लिस्‍ट बनाई है जिन्‍होंने भड़काऊ पोस्‍ट किए थे।

पुलिस ने सभी को समन जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। इन सभी लोगों को अच्छे खासे फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर है। आपको बता दें कि अदालत के आदेश के बाद संचालित अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान बुधवार तड़के मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट में झड़पें और पथराव की घटना के मद्देनजर वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी

6 और उपद्रवी गिरफ्तार, कुल संख्या 11 हुई

गुरुवार (8 जनवरी 2026) को पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके से ही पत्थरबाजी के आरोप में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया। इनके नाम अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबेद हैं। एडिशनल कमिश्नर (सेंट्रल) निधिन वल्सन ने बताया कि अब तक कुल 11 लोगों को पकड़ा जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए अन्य पत्थरबाजों की भी पहचान की जा रही है।

Advertisement

Whatsapp ग्रुप पर फैलाया गया अफवाह

डीसीपी सेंट्रल निधिल वाल्सन का कहना है, मैने पहले ही मीटिंग ली थी। हमने सभी लोगों से मीटिंग कराई। अमन कमेटी से मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में बताया गया था कि मस्जिद को नहीं बल्कि आसपास के अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा। 120 से 130 से ज्यादा मौलवियों के साथ मीटिंग की थी। हमने बोला भी था कि आप इस आदेश से खुश नहीं हैं तो अपील कर सकते हैं। वेबसाइट पर आदेश अपलोड है, जिसमें किसी भी तरह का स्टे नहीं है। कई वाट्सअप ग्रुप हैं. कई तरह के ग्रुप्स बने थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इनमें आसपास घटना के दिन या उस से पहले कोई नया ग्रुप नहीं बना था। कई धार्मिक ग्रुप बने हैं। इन सभी पर हमारी टीम नजर बनाए हुए है। जिन लोगों को अभी गिरफ्तार किया है उनको कोर्ट में पेश करेंगे। बीते दिन हुई हिंसा में घायल दिल्ली पुलिस के जवान की तबीयत अब सही है। हमने उनको छुट्टी के लिए बोला था पर उन्होंने छुट्टी लेने से मना कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- कहां का 'खूनी मेनिफेस्‍टो' लिखने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान? आतंक के गढ़ PAK में हमास और लश्कर-ए-तैयबा की हुई मीटिंग, VIDEO VIRAL

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड