होली पर दिल्ली में टूट गए रिकॉर्ड! यातायात उल्लंघन 100 फीसदी से अधिक बढ़े, 7230 चालान जारी

होली के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल होली पर 7230 चालान हुए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi traffic violations
दिल्ली में होली पर यातायात उल्लंघन हुआ. | Image: ANI

Delhi Traffic Challan: होली के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष होली पर कुल 7,230 चालान जारी किए गए, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 3,589 थी। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में भी वृद्धि हुई। वर्ष 2025 में 1,213 लोगों को पकड़ा गया, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 824 थी। बयान में यह भी कहा गया कि हेलमेट न पहनने के मामले 56 प्रतिशत बढ़े हैं। वर्ष 2024 में 1,524 चालान हुए थे, जो इस साल 2,376 तक पहुंच गए।

अन्य यातायात नियम उल्लंघनों में भी बढ़ोतरी देखी गई। मोटरसाइकिल पर तीन लोगों द्वारा सवारी करने (ट्रिपल राइडिंग) और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के मामलों में इजाफा हुआ। पुलिस ने 'ट्रिपल राइडिंग' के लिए 573 चालान जारी किए। बयान में बताया गया कि वर्ष 2024 में होली के दिन 1,241 लोगों पर अन्य यातायात अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 139% बढ़कर 2,971 हो गई।

यह भी पढे़ं: 'सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड…' नशे में तेज प्रताप ने क्या कर डाला?

दिल्ली यातायात पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि होली के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि नशे में गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों पर स्टंट प्रदर्शन जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए।

Advertisement

पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालो की जांच के लिए 84 विशेष टीमों को अल्कोमीटर (शराब पीने की जांच करने वाला यंत्र) के साथ तैनात किया। इसके अलावा, 40 संयुक्त जांच दल बनाए गए जिनमें यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल थे। ये टीमें सुबह आठ बजे से लेकर आधी रात तक महत्वपूर्ण चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात उल्लंघनों की निगरानी के लिए तैनात रहीं।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड