पीछे पड़ा था, परेशान करता था...दिल्‍ली में जिम ट्रेनर इमरान ने की 21 साल की मॉडल की हत्या, फ्लैट में अकेली थी मुस्‍कान तभी कई बार किया चाकू से हमला

दिल्ली के तिलक नगर में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवती की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त वह अपने घर में अकेली थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
tilak nagar 21 year old model stabbed to death inside her house gym trainer Imran
पीछे पड़ा था, परेशान करता था...दिल्‍ली में जिम ट्रेनर इमरान ने की 21 साल की मॉडल की हत्या, फ्लैट में अकेली थी मुस्‍कान तभी कई बार किया चाकू से हमला | Image: Republic

दिल्ली के तिलक नगर में एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवती की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त वह अपने घर में अकेली थी। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मुस्लिम युवक और मुस्कान पिछले कुछ समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

युवती की पह‍चान मुस्‍कान के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम इमरान है। इमरान जिम ट्रेनर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उसने घर में घुसकर मुस्कान को अकेला देख मौत के घाट उतार दिया।  मृतक लड़की के दोस्त अमन के मुताबिक, मुस्कान की बहन ने फोन कर उसे तुरंत घर जाकर मुस्कान को देखने को कहा। उसने बताया कि मुस्कान को किसी ने उसे चाकू मार दिया है। वह तुरंत घर पहुंचा तब कर वहां एंबुलेंस भी आ चुकी थी। वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंची। वह भी पीछे-पीछे अस्पताल पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उसे ऊपर नहीं जाने दिया।

पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी मुस्कान

मुस्कान स्टूडेंट थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। परिवार के करीबियों के मुताबिक इमरान नाम के लड़के ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मुस्कान के भाई आकाश ने पुलिस और परिवार के लोगों को बताया कि इमरान ने मुस्कान को चाकू मारा।

Advertisement

'मुस्कान को परेशान करता था इमरान'

अमन ने आगे बताया कि मुस्कान तीन बहनों में सबसे छोटी थी और शादीशुदा नहीं थी। उन्होंने कहा, 'इमरान नाम का एक लड़का था, बहुत टाइम से उसके पीछे पड़ा था, मुझे उनकी बहन के जरिए पता चला था। वो उसे परेशान करता था और पहले भी ऐसा कर चुका है। अब ऐसा हुआ तो सीधे उसी पर शक हुआ। अमन ने ये भी दावा किया कि आरोपी इमरान करीब 5:40 में उसके घर में घुसा था। सीसीटीवी में मुस्कान के भाई आकाश ने उसकी पहचान भी कर ली है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- तुम्‍हारी 7 पीढ़ियां भुगतेंगी, ये मेरा श्राप...कौन है वो तीसरी औरत जिसपर कुणाल की मां ने लगाया था बर्बाद करने का आरोप? लव मैरिज वाला राज भी खुला
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड