दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला इमारत गिर गई है। कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saket Building Collapsed
Saket Building Collapsed | Image: Republic

दिल्ली के साकेत इलाके में आज शाम एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मौके पर रेस्क्यू और दमकल टीम बचाव कार्य कर रही है। स्थानीय पुलिस और आपात सेवाओं के अनुसार शाम 07:45 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना मिली थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह एक कमर्शियल बिल्डिंग है। जब हादसा हुआ, तब ऑफिस बंद था। बिल्डिंग के एक हिस्से में कंस्ट्रक्शन चल रहा था। क्लाउड किचन भी चल रहा था, जिसमें काम करने वाले मलबे में फंस गए।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन में लोकल प्रशासन, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के साथ-साथ आपातकालीन मेडिकल टीम भी मौजूद है। बचावकर्ता मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं आसपास के निवासियों और दुकानों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया जा रहा है। अभी तक तीन को सुरक्षित निकाला गया है। 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका है।

अधिक जानकारी का इंतजार

पुलिस ने कहा है कि फिलहाल प्राथमिकता फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायल लोगों को नजदीकी अस्‍पतालों में पहुंचाने की है। मौके पर मौजूद अधिकारी अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः भतीजे अभिषेक के साथ मारपीट के बाद बौखलाईं ममता बनर्जी, कहा- उन्हें...

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड