दिल्ली के शाहीन बाग में आग लगने से तीन रेस्तरां, दो फ्लैट जलकर खाक

Delhi News: जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग रेस्तरां में भी फैल गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Shaheen Bagh Fire News
दिल्ली के शाहीन बाग में आग | Image: X- ANI

Delhi Shaheen Bagh Fire News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार शाम को आग लगने से तीन रेस्तरां, दो दुकानें और दो फ्लैट जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 44 मिनट पर कॉल आयी कि शाहीन बाग के 40 फुटा रोड पर एक रेस्तरां के बाहर बिजली के तार में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग रेस्तरां में भी फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि 18 दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

शाहीन बाग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य रियाज ने कहा कि रेस्तरां में आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। रियाज ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘थाना प्रभारी पांच मिनट में ही आ गए लेकिन दमकल की गाड़ियां देर से आईं। दो फ्लैट में भी आग फैल गई लेकिन शुक्र है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।’’

इस वजह से लगी थीं आग

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संभवत: आग ‘जायका रेस्तरा’ के बाहर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने बताया कि हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि यह जल्द ही रेस्तरां और उसके आस-पास के रेस्तरां और दुकानों तक फैल गई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि चूंकि गलियां संकरी थीं इसलिए दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में समय लगा।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के स्टेशन अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Weather Today: यूपी, बिहार में अभी गर्मी और करेगी जीना मुहाल! मुंबई, गोवा, केरल में बारिश का अलर्ट

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड