Weather Today: यूपी, बिहार में अभी गर्मी और करेगी जीना मुहाल! मुंबई, गोवा, केरल में बारिश का अलर्ट

Weather Today: बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है और लोगों को सड़ी गली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश का मौसम भी झूमकर आ गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Light rain brings relief to Himachal
मौसम का हाल | Image: PTI/representative

Weather Today: पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज देवता इस कदर कहर बरपा रहे हैं कि एसी, कूलर में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, बीते दो-तीन दिनों से मौसम ने करवट ली है और लोगों को सड़ी गली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश का मौसम भी झूमकर आ गया है।

जहां झारखंड में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने निराश करने वाली खबर सुनाई है, वहीं मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह जोरदार बारिश हुई। उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसे हैं मौसम के मिजाज, आइए जान लेते हैं।

इन राज्यों में गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत?

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला बदला मिजाज देखने के लिए मिल रहा है। गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में बादल बरसे जिसके बाद लोगों को तपती धूप और गर्मी से थोड़ा ब्रेक मिला। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ भी सकती है। 

भले ही बारिश होने के साथ मौसम थोड़ी देर के लिए तब्दील हुआ हो लेकिन फिर भी लोग लू और उमस से परेशान हो रहे हैं। अब फिर से लोगों को कड़ी धूप में घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। डिहाइड्रेशन से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है।

Advertisement

pic.twitter.com/CvWXoSn6jv

— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 8, 2024

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो IMD ने रविवार के लिए अनुमान लगाया है कि आज तेज हवाएं चलने वाली हैं। शहर के बढ़ते तापमान के कारण आज धूल भरी आंधी और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिर भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है लेकिन बारिश की संभावना भी जताई गई है। 

झारखंड में मानसून इस साल देरी से आने वाला है। बिहार में भी लोग लू में झुलस रहे हैं। पटना में शनिवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। 

Advertisement

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

इस बीच, मुंबई के लोग बारिश को एंजॉय कर रहे हैं लेकिन इससे शहर में जगह-जगह सड़क पर जलभराव की समस्या भी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा में भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उम्मीद से चार दिन पहले आ पहुंचा और मल्कानगिरी जिले के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। IMD ने रविवार को कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज सतही हवाओं के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई है।

इस बीच, गोवा के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसमें अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। साथ ही साथ, बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए IMD ने केरल के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, लू से मिली राहत; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? IMD का अलर्ट

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड