Delhi: सदर बाजार में 10 लाख रुपये के कृत्रिम आभूषण की चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार में होली के दिन एक बैलगाड़ी से 10 लाख रुपये मूल्य के कृत्रिम आभूषण की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

दिल्ली के सदर बाजार में सराय खलील के पास होली के दिन एक बैलगाड़ी से 10 लाख रुपये मूल्य के कृत्रिम आभूषण की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चोरी किए गए सारे कृत्रिम आभूषण एक किराये की दुकान से बरामद कर लिए गए हैं, जहां इन्हें छिपाया गया था । उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त ‘मिनी ट्रक’ को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने होली की भीड़ के कारण कृत्रिम आभूषणों वाले 19 कार्टन से लदी बैलगाड़ी रात भर सराय खलील के पास खड़ी कर दी थी लेकिन अगली सुबह तक ये कार्टन गायब हो गए। सीसीटीवी से पता लगा कि चार लोग इन सामानों को चुराकर ‘मिनी ट्रक’ से ले गये थे।

पुलिस के अनुसार जांच के बाद 22 मार्च को संगम विहार में कथित प्राप्तकर्ता मोहम्मद हसमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी के कृत्रिम आभूषण भी उसकी दुकान से बरामद किए गए।

Advertisement

हसमुद्दीन के बयान के आधार पर पुलिस ने 23 मार्च को ओमकार और मोहम्मद फरमान का पता लगा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास है, जिनके खिलाफ चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने पहले मैच में LSG को दिया धोखा! गंभीर, कोहली और रोहित के शर्मनाक रिकॉर्ड वाले क्लब में एंट्री

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड