Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, AQI पहुंचा 187

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather
दिल्ली का मौसम | Image: ANI

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा शाम के समय बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम कर देंगी ये चीजें, ओट्स से नट्स तक सब हैं शामिल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड