लेडी बाइकर सिया के पीछे पड़ा कार ड्राइवर, नहीं रुकी तो दिनदहाड़े मार दी टक्कर; गुरुग्राम में महिला से बदसलूकी का VIDEO

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक महिला बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार के खौफनाक तांडव का गवाह बना। यहां एक बेकाबू कार ने बाइक सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज रफ्तार का तांडव और सड़क पर हड़कंप

वीडियो , महिला अपनी मोटरसाइकिल से गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद अन्य बाइकर्स तुरंत राहत के लिए दौड़े और स्थिति को संभाला।

हादसे के बाद हंगामा, मौका पाकर चालक फरार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दूसरे बाइकर्स तुरंत महिला की मदद के लिए पहुंचे।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़ित

हादसे के तुरंत बाद लोगों की मदद से बाइकर महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की स्थिति फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

Advertisement

गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, खुद लिया संज्ञान

हालांकि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का खुद सुओ मोटो संज्ञान लिया है। पुलिस सीसीटीवी और वायरल फुटेज के आधार पर कार के नंबर और चालक की पहचान में जुटी है। मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की जा रही है।

सड़क पर गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति 

गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर रैश ड्राइविंग, रोड रेज और गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के तहत आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - VIDEO: आखिर और कितना जलील होगा पाकिस्तान? भारतीय महिला टीम ने जब फेरा मोहसिन नकवी से मुंह, गूंजे 'ट्रॉफी चोर' के नारे

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड